facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Future Retail के समाधान पेशेवर दिवाला कार्यवाही की अंतिम तिथि बढ़वाने के लिए NCLT पहुंचे

Advertisement

अगर यह आवेदन मंजूर हो जाता है तो यह FRL की दिवाला कार्यवाही के लिए तीसरा विस्तार होगा।

Last Updated- August 17, 2023 | 9:20 AM IST
Future Retail

कर्ज में डूबी Future Retail Limited (FRL) के समाधान पेशेवर (RP) ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में आवेदन देकर कंपनी के कॉरपोरेट दिवाला कार्यवाही प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर करने का अनुरोध किया है।

17 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर करने का आग्रह किया

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी के दिवाला पेशेवर ने NCLT की मुंबई शाखा में आवेदन कर फ्यूचर रिटेल लिमिटेड की CIRP से 29 दिन के समय को बढ़ाने का अनुरोध किया है। इसके अनुसार, FRL के समाधान पेशेवर ने NCLT की मुंबई शाखा में आवेदन देकर कंपनी की कॉरपोरेट दिवाला कार्यवाही प्रक्रिया (CIRP) को पूरा करने की तिथि 17 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर करने का आग्रह किया है।

Also read: MF industry: म्युचुअल फंड उद्योग में नई फर्मों की धीमी शुरुआत

आवेदन मंजूर हुआ तो तीसरा बार आगे बढ़ेगी तिथि

अगर यह आवेदन मंजूर हो जाता है तो यह Future Retail की दिवाला कार्यवाही के लिए तीसरा विस्तार होगा। पिछले महीने, NCLT ने FRL की याचिका को स्वीकार करते हुए समय सीमा 17 अगस्त, 2023 तक बढ़ा दी थी। अप्रैल में, NCLT ने CIRP को पूरा करने के लिए FRL को 15 जुलाई, 2023 तक 90 दिनों का विस्तार दिया था।

दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता अधिनियम (IBC) के अंतर्गत CIRP को 330 दिन के अंदर पूरा करना होता है। इसमें मुकदमेबाजी के दौरान लगने वाला समय भी शामिल है। FRL के खिलाफ CIRP कर्ज लौटाने में चूक के बाद 20 जुलाई, 2022 को शुरू की गई थी।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 9:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement