facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CCI में 6 महीने और काम करेंगे राजस्व कर्मी

Advertisement

सीसीआई राजस्व विभाग के कर्मचारियों से 31 सितंबर, 2024 तक काम करा सकेगा।

Last Updated- April 01, 2024 | 11:13 PM IST
CCI issues new rules for merger, approval required for companies with turnover of more than Rs 500 crore CCI ने विलय के लिए जारी किए नए नियम, 500 करोड़ से ज्यादा कारोबार वाली कंपनियों के लिए मंजूरी जरूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) में राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (एनएए) के मामले निपटाने के लिए नियुक्त अपने कर्मचारियों का कार्यकाल राजस्व विभाग ने 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राजस्व विभाग ने तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाया है।

सीसीआई राजस्व विभाग के कर्मचारियों से 31 सितंबर, 2024 तक काम करा सकेगा। एनएए की स्थापना केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम के तहत दिसंबर 2017 में की गई थी, जिसे दिसंबर 2022 में प्रतिस्पर्धा आयोग में स्थानांतरित कर दिया गया।

इस प्राधिकरण का गठन शुरुआत में 2 साल के लिए किया गया था, जिससे कि जीएसटी दर में कमी किए जाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ ग्राहकों को मिलना सुनिश्चित हो सके। सीसीआई अब एनएए के मामले निपटा रहा है, ऐसे में इसके लिए सीसीआई ने राजस्व विभाग से अस्थाई तौर पर 6 महीने के लिए 25 से 30 कर्मचारी लिए थे। एनएए के लंबित मामलों की वजह से आयोग पर काम का बोझ बढ़ गया।

सूत्र ने कहा कि सीसीआई को कर्मचारी मुहैया कराए गए हैं, जिससे कि आयोग का कामकाज आसानी से चल सके और काम जारी रहे। प्रतिस्पर्धा आयोग इस समय मौजूदा प्रतिस्पर्धा अधिनियम को लागू करने, राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी अधिनयम के तहत आए मामलों और प्रस्तावित डिजिटल प्रतिस्पर्धा आयोग का कामकाज देख रहा है और वह मौजूदा पद भरने में सक्षम नहीं है।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement