facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

RHI Magnesita India का अगले चार साल में बाजार हिस्सेदारी 40% बढा़ने का लक्ष्य

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि कंपनी पहले से ही भारतीय रिफ्रैक्टरी बाजार में 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है, जिसकी अनुमानित कीमत 13,500 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है।

Last Updated- November 03, 2023 | 1:42 PM IST

प्रमुख रिफ्रैक्टरी उत्पादक आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया इस्पात क्षेत्र को लेकर उत्साहित है। उसने अधिग्रहण और नए निवेश के दम पर अगले चार वर्षों में बाजार में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रमोद सागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा ,‘‘ इस्पात क्षेत्र में तेजी का दौर जारी है और इस्पात की बड़ी कंपनियों को उम्मीद है कि भारत अगले सात वर्षों में कम से कम 12 करोड़ टन क्षमता और जोड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी वैश्विक मूल कंपनी के समर्थन से इस्पात निर्माताओं के लिए सबसे विश्वसनीय दुर्दम्य भागीदार बने हुए हैं। चीन की आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने की स्थिति में हमारे पास कच्चे माल के वैकल्पिक स्रोत हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि कंपनी पहले से ही भारतीय रिफ्रैक्टरी बाजार में 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है, जिसकी अनुमानित कीमत 13,500 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है। सागर ने कहा, ‘‘ बढ़ती मांग और पिछले 12 महीनों में किए गए दो अधिग्रहणों से अगले चार वर्षों में अपनी बाजार हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए हम अच्छी स्थिति में हैं।’’

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement