facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIIL Q4 results & Dividend: मुकेश अंबानी की कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, Q4 कमाई भी आई सामने

Advertisement

Reliance Industrial Infrastructure Ltd (RIIL) ने मार्च तिमाही के नतीजे और डिविडेंड का ऐलान किया

Last Updated- April 16, 2025 | 9:06 PM IST
This company of Mukesh Ambani gave 250 percent return in 1 year, surge of 75 percent in a month मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने 1 साल में दिया 250 फीसदी का रिटर्न, महीने भर में ही 75 फीसदी की मारी उछाल

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (RIIL) ने आज 16 अप्रैल को मार्च 2025 में खत्म हुई तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने साल 2024-25 के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि वह अपने शेयरधारकों को ₹3.50 प्रति शेयर डिविडेंड देगी।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹10 के पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयर पर ₹3.50 प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो कुल ₹528.5 लाख होगा। यह डिविडेंड 37वीं एजीएम (वार्षिक आम बैठक) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।”

रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट बाद में घोषित होगी

कंपनी ने कहा है कि वह एजीएम की तारीख और डिविडेंड पेमेंट डेट की जानकारी बाद में देगी। यह तारीखें तब बताई जाएंगी जब एजीएम का नोटिस जारी होगा।

Q4 FY25 में RIIL का मुनाफा घटकर ₹3.20 करोड़ रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹3.69 करोड़ था। कंपनी की कुल आय भी घटी है। इस बार कंपनी की कुल आमदनी ₹18.94 करोड़ रही, जबकि पिछले साल मार्च तिमाही में यह ₹20.70 करोड़ थी। इसकी वजह इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स के कम इस्तेमाल को बताया गया है।

शेयर प्राइस में बढ़त

RIIL का शेयर आज 1.89% की बढ़त के साथ ₹839.40 पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी दिन ₹823.85 पर बंद हुआ था। आज शेयर ने ₹833.60 पर ओपनिंग ली थी और दिन के दौरान ₹845 का हाई और ₹827 का लो छुआ।

Advertisement
First Published - April 16, 2025 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement