facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIL AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने AGM की तारीख का किया ऐलान, जानें डिटेल्स

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी 49वीं AGM की तारीख का ऐलान कर दिया है, निवेशकों को बड़े अपडेट का इंतजार

Last Updated- May 28, 2026 | 8:08 AM IST
Reliance Industries (RIL AGM 2026)

RIL AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी की AGM शुक्रवार, 19 जून 2026 को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगी। इस मीटिंग पर निवेशकों और बाजार की खास नजर रहेगी। माना जा रहा है कि कंपनी टेलीकॉम, रिटेल, एनर्जी, निवेश और भविष्य की विस्तार योजनाओं से जुड़े बड़े अपडेट दे सकती है।

यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम (OAVM) के जरिए आयोजित की जाएगी।

RIL AGM कहां देख सकते हैं?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM का लाइव प्रसारण कई प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। निवेशक और दर्शक इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज की आधिकारिक वेबसाइट, जियो की वेबसाइट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस जियो के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। वहीं, रजिस्टर्ड शेयरधारक जियोमीट प्लेटफॉर्म के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से AGM में शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 600 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है जुर्माना, भारत में Pernod Ricard की मुश्किलें क्यों बढ़ीं?

RIL के Q4 FY26 नतीजे कैसे रहे?

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्च तिमाही (Q4 FY26) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13 प्रतिशत घटकर 16,971 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि ग्लोबल एनर्जी संकट का असर उसके ऑयल-टू-केमिकल बिजनेस पर पड़ा, जिससे मुनाफे पर दबाव आया। हालांकि टेलीकॉम और रिटेल कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 9 प्रतिशत कम हुआ। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 18,645 करोड़ रुपये था।

कम मुनाफे के बावजूद कंपनी की ऑपरेशंस से आय 13 प्रतिशत बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह 2.61 लाख करोड़ रुपये थी। कंपनी का EBITDA मामूली बढ़त के साथ 44,141 करोड़ रुपये रहा। हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 15 प्रतिशत पर आ गया, जो पिछले साल 16.8 प्रतिशत था।

पूरे वित्त वर्ष FY26 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 80,775 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह FY25 के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी की डेप्रिसिएशन लागत 10 प्रतिशत बढ़कर 14,808 करोड़ रुपये रही। वहीं फाइनेंस कॉस्ट 7 प्रतिशत बढ़कर 6,585 करोड़ रुपये हो गई, जिसका बड़ा कारण 5G स्पेक्ट्रम एसेट्स का ऑपरेशनल होना बताया गया।

यह भी पढ़ें: मुनाफा घटा लेकिन ONGC ने निवेशकों को किया खुश, डिविडेंड का ऐलान, चेक करें डिटेल्स

शेयर का परफॉरमेंस

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार को 0.51 प्रतिशत यानी 6.90 रुपये की गिरावट के साथ 1350 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, इसी दौरान बीएसई सेंसेक्स 141.90 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 75,867.80 पर बंद हुआ। प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक हफ्ते में RIL का शेयर 0.72 प्रतिशत और एक महीने में 1.17 प्रतिशत गिरा है, जबकि सेंसेक्स में इस दौरान क्रमशः 0.73 प्रतिशत की बढ़त और 1.86 प्रतिशत की गिरावट रही। हालांकि लंबी अवधि में शेयर ने मजबूत रिटर्न दिया है। पिछले 3 साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने करीब 16.70 प्रतिशत और 5 साल में 47.87 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में सेंसेक्स करीब 48.43 प्रतिशत चढ़ा है।

Advertisement
First Published - May 28, 2026 | 8:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement