facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आरआईएल कंज्यूमर अफ्रीका पहुंची कन्फेक्शनरी लेकर

Advertisement

उसके कन्फेक्शनरी ब्रांडों में लोटस, टॉफीमैन और हाल में अधिग्रहित रावलगांव शामिल हैं।

Last Updated- March 27, 2025 | 11:22 PM IST
Reliance pauses buying of Venezuelan oil after Trump authorises 25% tariff

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (आरसीपीएल) अपने कन्फेक्शनरी उत्पाद अफ्रीकी बाजार में लेकर पहुंच गई है और वह अपने कार्बोनेटेड बेवरेज ब्रांड कैंपा का विस्तार श्रीलंका और नेपाल में भी करेगी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

फरवरी में रिलायंस इंडस्ट्रीज की उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र की इस कंपनी ने कैंपा को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ले जाने का अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कदम उठाया था। अब उसने अपने कोला ब्रांड के साथ अन्य पश्चिम एशियाई बाजारों में प्रवेश किया है।

उसके कन्फेक्शनरी ब्रांडों में लोटस, टॉफीमैन और हाल में अधिग्रहित रावलगांव शामिल हैं। सूत्र ने कहा कि साल 2022 में भारतीय उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र में अपनी शुरुआत करने का ऐलान करने और साल 2023 में बाजार में प्रवेश करने के बाद कंपनी की अब 10 लाख आउटलेट तक पहुंच है और उसका लक्ष्य अगले तीन साल में 50 लाख आउटलेट तक विस्तार करना है।

उसके मौजूदा ब्रांड कैंपा और इंडिपेंडेंस दोनों ने ही 1,000 करोड़ रुपये के कुल कारोबार का महत्त्वपूर्ण स्तर पार कर लिया है। रिलायंस रिटेल ने तीसरी तिमाही के अपने नतीजों के बाद ऐलान किया था कि दोनों ब्रांडों के वित्त वर्ष 25 में 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार पार कर जाने की उम्मीद है। उसने यह भी कहा कि सभी श्रेणियों में उपभोक्ता ब्रांडों का कारोबार बढ़ रहा है और वित्त वर्ष 25 के नौ महीने का राजस्व 8,000 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement