facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIL Demerger: डिमर्जर से शेयरहोल्डर्स को क्या मिलेगा? जानिए अपने सभी सवालों के जवाब

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 6:18 PM IST
Sequent and Viyash will merge, India's largest animal health services company will be created सीक्वेंट और वियश का होगा विलय, बनेगी भारत की सबसे बड़ी पशु स्वास्थ्य सेवा कंपनी

Reliance Industries Demerger: मार्केट कैपिटल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नजर फाइनैंशियल सर्विस इंडस्ट्री पर अपना सिक्का जमाने पर है। मुकेश अंबानी देश का पांचवां सबसे बड़ा प्राइवेट फाइनैंशियल इंस्टीट्यूशन बनाने के बेहद करीब हैं। RIL के शेयरधारकों और क्रेडिटर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) से रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (Reliance Strategic Ventures) को अलग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज होगा नई कंपनी का नाम

रिलायंस द्वारा 3 मई को बाजार को दी गई फाइलिंग के मुताबिक, डिमर्जर के पक्ष में 100 फीसदी वोट पड़े। अब रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (Reliance Strategic Ventures) का नया नाम जियो फाइनैंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) होगा। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर 2022 में नतीजों के ऐलान के साथ ही फाइनैंशियल सर्विसेज से जुड़ी कंपनी के डिमर्जर का ऐलान किया था। डिमर्जर की मंजूरी के बाद, अब नई कंपनी जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग का रास्ता साफ हो गया है। नई कंपनी को BSE और NSE पर लिस्ट कराया जाएगा।

Also Read: जियो फाइनैंशियल के शेयर की कीमत 134 से 224 रुपये : जेफरीज

डिमर्जर से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले

फाइनैंशियल सर्विस के डिमर्जर से रिलायंस के शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि डिमर्जर स्कीम के तहत, RIL के शेयरहोल्डर्स को प्रत्येक शेयर के बदले जियो फाइनैंशियल सर्विसेज का एक शेयर ऑफर किया जाएगा। शेयर बाजार को दी गई फाइलिंग के मुताबिक डिमर्जर के बाद बनी नई कंपनी जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के नॉन एग्जीक्यूटिव चैयरमेन के रूप में ICICI बैंक के पूर्व बॉस केवी कामथ को चुना गया है। कंपनी उनके अनुभव का लाभ उठाते हुए NBFC और फिनटेक स्पेस में अपना दबदबा बना सकती है।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 6:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement