facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

RIL Dividend: 25 अप्रैल को आएंगे रिलायंस के Q4 नतीजे, डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान

Advertisement

RIL बोर्ड बैठक में Q4 रिजल्ट्स के साथ सालाना डिविडेंड पर फैसला होगा

Last Updated- April 18, 2025 | 7:21 PM IST
Reliance Industries Limited

भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2025 के वित्तीय नतीजों की तारीख घोषित कर दी है। कंपनी ने शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को बोर्ड बैठक बुलाने की जानकारी दी है। इस दिन Q4 और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजे जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी आज 18 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई, जिसमें कंपनी ने बताया कि इस बैठक में डिविडेंड की सिफारिश भी की जा सकती है।

शाम को आ सकते हैं नतीजे

रिलायंस ने पिछली तिमाही यानी Q3 के नतीजे 16 जनवरी 2024 को रात करीब 7:30 बजे जारी किए थे। इसलिए अनुमान है कि इस बार भी 25 अप्रैल को शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच रिजल्ट्स की घोषणा हो सकती है। कंपनी ने यह भी बताया कि बोर्ड मीटिंग में 31 मार्च 2025 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड की सिफारिश की जा सकती है। यानी निवेशकों को इस बार भी नकद इनाम मिल सकता है।

पिछले तीन वर्षों से रिलायंस लगातार अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देती आई है:

  • 2024 में ₹10 प्रति शेयर
  • 2023 में ₹9 प्रति शेयर
  • 2022 में ₹8 प्रति शेयर

इस ट्रेंड को देखते हुए निवेशकों को इस बार भी अच्छे डिविडेंड की उम्मीद है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद एनालिस्ट्स और मीडिया के लिए एक प्रेजेंटेशन भी उसी दिन किया जाएगा, जिसमें कंपनी के परफॉर्मेंस और भविष्य की रणनीति पर बात होगी।

शेयर में दिखी मजबूती

रिलायंस का शेयर गुरुवार को ₹1274.55 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले ₹35.90 यानी 2.90% की तेज़ बढ़त है। शुक्रवार को बाज़ार में छुट्टी (गुड फ्राइडे) होने के कारण यह हफ्ते का अंतिम ट्रेडिंग दिन था।

Advertisement
First Published - April 18, 2025 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement