facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIL दे रही लंबी अवधि के निवेशकों को प्रवेश का आकर्षक मौका, FPI की बिकवाली छह साल के निचले स्तर पर: जेपी मॉर्गन

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 9:59 PM IST
Dharma Productions में हिस्सेदारी खरीदने की होड़, Saregama के बाद अब रिलायंस पर टिकी सबकी नजरें Race to buy stake in Dharma Productions, after Saregama now all eyes are on Reliance

जेपी मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लंबी अवधि के निवेशकों को प्रवेश का आकर्षक मौका दे रही है। ब्रोकरेज ने कैलेंडर वर्ष 24-25 में इसके लिए कई उत्प्रेरक ( multiple catalysts) का हवाला दिया है, जिसमें उपभोक्ता कारोबार को सूचीबद्ध‍ कराना, पेट्रोकेमिकल में वृद्धि और 5जी में बड़े पूंजीगत खर्च (capex) का मुद्रीकरण शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तेजी से बढ़ रहे पूंजी के अभाव वाले माहौल में RIL की मुख्य ताकत बढ़त वाली परियोजना में बड़ा निवेश है, जो काफी सकारात्मक है। हालांकि इस शेयर में बढ़त के लिए अल्पावधि का संकेत सीमित बना हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू एनर्जी कई साल का मौका हो सकता है, लेकिन इसे उभरने में 12 से 18 महीने लग सकते हैं। FPI स्वामित्व छह साल के निचले स्तर पर है। साथ ही जोखिम-प्रतिफल अनुकूल है।

ब्रोकरेज ने कहा कि रिफाइनिंग कारोबार में उसे लगातार ताकत दिख रही है, जिससे पेट्रोकेमिकल स्प्रेड में दशक के निचले स्तर से सुधार चीन का बाजार दोबारा खुलने और ईऐंडपी में वॉल्यूम की रफ्तार से हो सकता है। इससे आय की रफ्तार बढ़ेगी।

नोट में कहा गया है, RIL का मौजूदा पूंजीगत खर्च (capex) व निवेश उसे पेट्रोकेमिकल, दूरसंचार और खुदरा क्षेत्र में और आगे बढ़ने में मदद करेगा। न्यू एनर्जी कई साल का मौका हो सकता है। हमें उम्मीद है कि इस साल का एजीएम जियो फाइनैंशियल सर्विसेज पर ध्यान केंद्रित करेगा।

जेपी मॉर्गन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए लक्षित कीमत 2,960 रुपये कर दी है, जो पहले 3,015 रुपये थी।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement