facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIL Stock Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 13 महीने के टॉप लेवल पर पहुंचा

Advertisement

कारोबार अलग करने की योजना के तहत आरआईएल के हर शेयरधारक को तय तारीख पर आरएसआईएल का एक शेयर मिलेगा।

Last Updated- July 10, 2023 | 11:12 PM IST
Dharma Productions में हिस्सेदारी खरीदने की होड़, Saregama के बाद अब रिलायंस पर टिकी सबकी नजरें Race to buy stake in Dharma Productions, after Saregama now all eyes are on Reliance

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries stock price) का शेयर सोमवार को 13 महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया क्योंकि कंपनी ने अपनी वित्तीय सेवा इकाई को सूचीबद्ध‍ कराने की योजना का अनावरण किया और ऐलान किया कि उसका खुदरा डिविजन शेयरों की पुनर्खरीद करेगा।

आरआईएल का शेयर 31 मार्च के बाद सबसे ज्यादा चढ़ा और 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,735 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 18.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बंद आधार पर आरआईएल का अब तक का सर्वोच्च स्तर 29 अप्रैल 2022 को देखा गया था और तब यह 2,856.2 रुपये पर पहुंचा था।

शनिवार को आरआईएल ने रिलायंस स्ट्रैटिजिक इन्वेस्टमेंट्स (RSIL) का शेयर पाने के पात्र शेयरधारक तय करने के लिए 20 जुलाई की रिकॉर्ड तारीख तय की, जिसका बाद में नामकरण जियो फाइनैंशियल सर्विसेज किया जाएगा।

आरआईएल के हर शेयरधारक को तय तारीख पर आरएसआईएल का एक शेयर मिलेगा

कारोबार अलग करने और अपनी वित्तीय सेवा इकाई को अलग से सूचीबद्ध‍ कराने के कदम से मुकेश अंबानी की अगुआई वाली फर्म की वैल्यू अनलॉक होने की उम्मीद है। कारोबार अलग करने की योजना के तहत आरआईएल के हर शेयरधारक को तय तारीख पर आरएसआईएल का एक शेयर मिलेगा।

विश्लेषकों ने कहा कि जियो फाइनैंशियल सर्विसेज को भी आरआईएल की तरह एएए रेटिंग मिलेगी, जिसका मतलब यह हुआ कि उसकी उधारी लागत एनबीएफसी में सबसे कम रह सकती है। जियो फाइनैंशियल 18,049 रिलायंस स्टोर का फायदा उठा सकेगी, जहां सालाना 78 करोड़ लोग आते हैं और उनके सबस्क्राइबर का आधार 44 करोड़ है।

जियो फाइनैंशियल के पास आरआईएल की 6.1 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत 1.13 लाख करोड़ रुपये है और यह जियो फाइनैंशियल के नेटवर्थ के 90 फीसदी का प्रतिनिधित्व करता है। उधारी कारोबार के अलावा जियो फाइनैंशियल में बीमा, एएमसी और संपत्ति प्रबंधन कारोबार व पेमेंट्स बैंक भी होगा।

इक्विनॉमिक्स के संस्थापक जी. चोकालिंगम ने कहा, हम आरआईएल की विभिन्न इकाइयों से और कारोबार अलग होता देखेंगे। वृद्धि और विभिन्न इकाइयों की अनलॉकिंग की संभावना के आधार पर हम उम्मीद करते हैं कि अगले चार साल में आरआईएल के शेयर की कीमत 5,000 रुपये होगी, अगर अर्थव्यवस्था पर किसी तरह का बाहरी संकट न आए।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement