facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIL का नया दांव: KG-D6 कच्चे तेल के लिए $3.5 प्रति बैरल प्रीमियम की मांग

Advertisement

अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली बिक्री के लिए घरेलू रिफाइनर्स से मांगी हाई-स्टेक बोलियां

Last Updated- December 30, 2024 | 10:11 PM IST
Reliance pauses buying of Venezuelan oil after Trump authorises 25% tariff

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पूर्वी अपतटीय केजी डी-6 ब्लॉक से उत्पादित कच्चे तेल के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक पर कम से कम 3.5 डॉलर प्रति बैरल का प्रीमियम मांग रही है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रिलायंस और ब्रिटेन की उसकी साझेदार बीपी ने अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक हर महीने 17,600 बैरल (2,800 किलोलीटर) कच्चे तेल की बिक्री के लिए घरेलू रिफाइनर से बोलियां मांगी हैं।

कच्चे तेल की कीमत नाइजीरिया के ‘बोनी लाइट’ दर्जे के कच्चे तेल की दैनिक औसत कीमत में 1.5 डॉलर प्रति बैरल गुणवत्ता प्रीमियम को जोड़कर तय की गई है। निविदा दस्तावेज में कहा गया है कि बोलीदाताओं को इस कीमत के ऊपर प्रीमियम के बारे में बताना होगा। बोनी लाइट की कीमत इस समय 73.5 डॉलर प्रति बैरल है।

कंपनी ने कहा कि इसमें 1.5 डॉलर प्रति बैरल के समग्र प्रीमियम को जोड़ा जाएगा, जो गुणवत्ता अंतर को दर्शाता है। बिक्री अवधि को मूल्य निर्धारण के फॉर्मूले सहित समान नियमों और शर्तों पर तीन महीने से एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

बंगाल की खाड़ी में मुख्य रूप से गैस से भरपूर केजी-डीडब्ल्यूएन-98/3 ब्लॉक (केजी डी-6) में रिलायंस की 66.67 फीसदी हिस्सेदारी है। बीपी एक्सप्लोरेशन (अल्फा) लिमिटेड के पास बाकी 33.33 फीसदी हिस्सेदारी है। ब्लॉक से प्रतिदिन लगभग तीन करोड़ मानक घन मीटर गैस का उत्पादन होता है। थोड़ी मात्रा में कच्चे तेल का भी उत्पादन होता है, जिसके लिए उन्होंने अब बोलियां मांगी हैं। दस्तावेज में कहा गया कि बोलियां 24 जनवरी, 2025 तक दी जा सकती हैं। उत्पाद शुल्क, वैट, जीएसटी सहित सभी कर और शुल्क खरीदार को देने होंगे।

Advertisement
First Published - December 30, 2024 | 10:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement