facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टेकजॉकी में Rishabh Pant की नई पारी, 2% हिस्सेदारी से बढ़ेगा सॉफ्टवेयर कारोबार

Advertisement

आकाश नांगिया ने अर्जुन मित्तल के साथ 2017 में टेकजॉकी डॉट कॉम की स्थापना की थी। यह ऐप समूचे भारत में सॉफ्टवेयर विक्रेताओं को छोटे व्यवसायों से जोड़ती है।

Last Updated- September 19, 2024 | 1:27 PM IST
Indian cricket player Rishabh Pant
Indian cricket player Rishabh Pant

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी डॉट कॉम में 7.40 करोड़ रुपये में दो प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आकाश नांगिया ने अर्जुन मित्तल के साथ 2017 में टेकजॉकी डॉट कॉम की स्थापना की थी। यह ऐप समूचे भारत में सॉफ्टवेयर विक्रेताओं को छोटे व्यवसायों से जोड़ती है।

नांगिया ने बयान में कहा कि 370 करोड़ रुपये (करीब 4.417 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के मूल्यांकन पर ताजा पूंजी जुटाई गई, जिसमें पंत ने सौदे के तहत कंपनी में दो प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। पंत ने कहा कि विविध व्यवसायों में निवेश के लिए सतर्क समझ की जरूरत होती है और पेशेवर खेलों में उनके अनुभव ने उन्हें यह फैसला लेने में मदद की।

उन्होंने कहा, ‘‘ क्रिकेट में लाइव स्ट्रीमिंग, कमेंट्री और डीआरएस के लिए सही तकनीक का होना बहुत जरूरी है। आपको तुरंत फैसले लेने के लिए सही उपकरण की जरूरत होती है। मैंने पाया कि सही सॉफ्टवेयर किसी व्यवसाय को कितनी कुशलता से आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है, इसलिए टेकजॉकी डॉट कॉम में निवेश करना मुझे सही फैसला लगा।’’

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 1:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement