facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिग्नेचर ग्लोबल की इकाई में आरएमजेड ने खरीदी 50% हिस्सेदारी, ₹1293 करोड़ का किया निवेश

Advertisement

कंपनी इस परियोजना में ऑफिस की लिए जगह होने के साथ ही होटल और रिटेल आउटलेट भी होंगे। इसने कहा कि इस संयुक्त उपक्रम में दोनों कंपनियां अपनी-अपनी ताकत का इस्तेमाल करेंगी।

Last Updated- April 01, 2026 | 8:51 AM IST
Real estate company Signature Global will expand its business रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल करेगी कारोबार का विस्तार

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने सोमवार को बताया कि उसने बेंगलूरु की आरएमजेड समूह के साथ अपनी साझेदारी पूरी कर ली है। इस सौदे के तहत आरएमजेड ने लगभग 1,293 करोड़ रुपये का निवेश किया है और सिग्नेचर ग्लोबल की सहायक कंपनी गुरुग्राम कनेक्टिविटी लिमिटेड (जीसीएल) में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

यह सौदा सोमवार को पूरा हुआ जबकि इसके सिक्योरिटीज सब्सक्रिप्शन ऐंड परचेज एग्रीमेंट (एसएसपीए) पर पिछले महीने हस्ताक्षर किया गया था। कंपनी ने कहा, ‘आरएमजेड ने शेयर खरीद और नए शेयर लेने के लिए जीएसएल में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है और यह रकम करीब 1,293 करोड़ रुपये है।’

इस सौदे के बाद सिग्नेचर ग्लोबल और आरएमजेड ने मिलकर 50:50 का संयुक्त उपक्रम बनाया है। इस साझेदारी के जरिये गुरुग्राम के साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर एक बड़ी मिश्रित इस्तेमाल वाली वाणिज्यिक परियोजना पर काम किया जाएगा। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब 14,000 करोड़ से 16,000 करोड़ रुपये होगी और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 39.4 लाख वर्ग फुट होगा।

कंपनी ने बताया कि इस परियोजना में ऑफिस की लिए जगह होने के साथ ही होटल और रिटेल आउटलेट भी होंगे। इसने कहा कि इस संयुक्त उपक्रम में दोनों कंपनियां अपनी-अपनी ताकत का इस्तेमाल करेंगी। सिग्नेचर ग्लोबल के पास निर्माण के साथ क्रियान्वयन क्षमता है और इसके पास दिल्ली-एनसीआर बाजार की समझ भी है। वहीं दूसरी ओर आरएमजेड डिजाइन, लीज और बड़ी व्यावसायिक परियोजना के प्रबंधन में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेगी।

सिग्नेचर ग्लोबल के अध्यक्ष और संस्थापक प्रदीप अग्रवाल ने लोकेशन के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि साउदर्न पेरिफेरल रोड अब मजबूत बुनियादी ढांचा और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण रिहायशी और व्यावसायिक वृद्धि का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि आरएमजेड के साथ यह साझेदारी भविष्य के लिए उच्च गुणवत्ता वाली परियोजना को विकसित करने में मदद करेगी।

Advertisement
First Published - April 1, 2026 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement