facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Rolls-Royce भारत में करेगा बड़ा निवेश, नई पीढ़ी के एरो इंजन पर फोकस

Advertisement

रॉल्स रॉयस भारत में बड़े निवेश की योजना बना रही है और नई पीढ़ी के एरो इंजन व इलेक्ट्रिक प्रोपल्सन में मौजूदगी बढ़ाएगी।

Last Updated- December 29, 2025 | 7:29 AM IST
Rolls-Royce
Representative Image

ब्रिटेन की एरो-इंजन विनिर्माता कंपनी रॉल्स रॉयस ने रविवार को कहा कि वह भारत को ब्रिटेन के बाहर अपना तीसरा घरेलू बाजार बनाने पर विचार कर रही है। यह योजना जेट इंजन, नेवल प्रोपल्सन, थल प्रणालियों और उन्नत इंजीनियरिंग समेत  कई क्षेत्रों में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार की गई है।

रॉल्स रॉयस इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष शशि मुकुंदन ने कहा कि कंपनी भारत में बड़े निवेश की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, नई पीढ़ी के एरो इंजन को भारत में विकसित करना प्राथमिकता है ताकि उन्नत मध्यम युद्धक विमान कार्यक्रम के तहत भारत में बनने वाले लड़ाकू विमानों को शक्ति दी जा सके। ब्रिटेन के अलावा रॉल्स रॉयस अमेरिका और जर्मनी को भी अपना घरेलू बाजार मानती है क्योंकि इन दोनों देशों में कंपनी की खासी मौजूदगी है, जिसमें विनिर्माण सुविधाएं शामिल हैं।

मुकुंदन ने यह भी बताया कि रॉल्स रॉयस भारतीय नौसेना की युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक प्रोपल्सन की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि एएमसीए के लिए जेट इंजन के विकास में रॉल्स रॉयस की भागीदारी से भारत को नौसैनिक प्रोपल्सन के लिए भी इंजन बनाने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने विशिष्ट विवरण साझा किए बिना कहा कि रॉल्स रॉयस भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निवेश पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि भारत के पास पैमाना, नीति की स्पष्टता और रक्षा तथा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की स्पष्ट दिशा है।
मुकुंदन ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह एक बड़ा निवेश होगा, इतना बड़ा कि लोगों की नजर इस पर जाएगी।

Advertisement
First Published - December 29, 2025 | 7:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement