facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC AMC को बड़ा झटका: वरिष्ठ फंड मैनेजर रोशनी जैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Advertisement

रोशनी जैन ने साल 2005 में फ्रैंकलिन टेम्पलटन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और संभावना है कि वह अब किसी अन्य बड़े फंड हाउस के साथ जुड़ेंगी

Last Updated- November 21, 2025 | 9:58 PM IST
Roshi Jain

एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी की वरिष्ठ फंड मैनेजर रोशनी जैन ने चार साल तक कंपनी के साथ काम करने के बाद कंपनी छोड़ दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। रोशनी जैन ने साल 2005 में फ्रैंकलिन टेम्पलटन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और संभावना है कि वह अब किसी अन्य बड़े फंड हाउस के साथ जुड़ेंगी।

प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिहाज से जैन उद्योग की अग्रणी फंड मैनेजर हैं। जुलाई 2022 में पूर्व सीआईओ प्रशांत जैन की विदाई के बाद से वह एचडीएफसी फ्लेक्सीकैप फंड का प्रबंधन कर रही थीं, अकेले जिसकी एयूएम करीब 90,000 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त एचडीएफसी फोकस्ड फंड (एयूएम 25,000 करोड़ रुपये) और एचडीएफसी ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड (एयूएम 17,000 करोड़ रुपये) का प्रबंधन भी उनके पास था।

Also Read: IndiGo करेगी ₹7,270 करोड़ का निवेश, अपनी सब्सिडियरी कंपनी से करेगी विमानों का अधिग्रहण

जैन ने हाल के वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए (खासकर फ्लेक्सीकैप फंड के मामले में) अपनी पहचान बनाई है। अपने बड़े आकार के बावजूद यह योजना सभी समयावधियों में अग्रणी फंडों में से एक है। यह 5 साल की अवधि में अपनी श्रेणी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली योजना है।

एचडीएफसी फोकस्ड फंड भी 5 साल की अवधि में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला फंड है। उसकी ईएलएसएस योजना 3 साल की अवधि में इस श्रेणी में 5वें और 5 साल की अवधि में दूसरे स्थान पर है। इस बारे में जानकारी के लिए एचडीएफसी एएमसी को भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिला।

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement