facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Royal Enfield Bullet 350: लॉन्च हुई नई दमदार ‘बुलेट’, इतनी है कीमत…

Advertisement

2023 बुलेट 350 में आधुनिक तथा विश्व स्तर पर सरारा जाने वाला 349 सीसी एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो मेट्योर, क्लासिक और हंटर में भी लगता है।

Last Updated- September 01, 2023 | 10:49 PM IST
Royal Enfield Bullet 350: New powerful 'Bullet' launched, this is the price…

Royal Enfield Bullet 350: भारत में चूंकि मध्य आकार (250 सीसी से लेकर 750 सीसी तक) वाले मोटरसाइकिल खंड में प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है, इसलिए इसके मद्देनजर रॉयल एनफील्ड आज अपनी बिल्कुल नई 2023 बुलेट 350 लेकर आई है। यह मोटरसाइकिल शुक्रवार से भारत में बुकिंग के लिए उपलब्ध है। खुदरा बिक्री और टेस्ट राइड 3 सितंबर, 2023 से शुरू होगी।

मिलिट्री ब्लैक और रेड मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1,73,562 रुपये होगी। स्टैंडर्ड के लिए यह कीमत 1,97,436 रुपये और बुलेट ब्लैक गोल्ड संस्करण के दाम 2,15,801 रुपये हैं। नई बुलेट 350 यूरोप में अगली तिमाही तक उपलब्ध होगी तथा चरणबद्ध तरीके से ए​शिया प्रशांत, एपीएसी और अमेरिका में पेश की जाएगी।

नई 2023 बुलेट की शुरुआत के संबंध में रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्याधिकारी बी गोविंदराजन ने कहा ‘मेरे लिए बुलेट दमदार इंजीनियरिंग और कलात्मकता का निर्विवाद प्रतीक रही है। इसने युद्ध और शांति को अडिग विश्वसनीयता के साथ सहन किया है और 90 साल से भी अधिक समय से बहादुर लोगों का सहयोगी रही है।’ उन्होंने कहा कि हमने रॉयल एनफील्ड बुलेट की विरासत का मूल तत्व बनाए रखने का अर्थपूर्ण प्रयास किया है।

Also read: Royal Enfield ने पेश किया भविष्य का खाका, प्रतिस्पर्धा के बीच योजना

2023 बुलेट 350 में आधुनिक तथा विश्व स्तर पर सरारा जाने वाला 349 सीसी एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो मेट्योर, क्लासिक और हंटर में भी लगता है। यह 6,100 आरपीएम पर 20.2 बीएचपी और 4,000 आरपीएम पर 27 एनएम टॉर्क पैदा करता है। कंपन कम करने के लिए प्रमुख बैलेंसर शाफ्ट के साथ यह प्रभावी और परिष्कृत लगती है। गेयर बदलना भी सुगम है, जिसका श्रेय पांच रफ्तार वाले गियरबॉक्स को जाता है। इससे शानदार सवारी का अनुभव होता है।

मोटरसाइकिल में सिंगल बेंच सीट को नया रूप दिया गया है और सस्पेंशन के साथ मिलकर यह और अधिक आरामदायक तथा आलीशान सवारी सुनिश्चित करती है। नए ढंग से डिजाइन किए गए मडगार्ड, मोटरसाइकिल का अनुपात, बनावट और कलात्मक संतुलन में उल्लेखनीय सुधार इसे चतुरता से विकसित स्टाइल प्रदान करते हैं।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement