facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Royal Enfield की विशिष्ट इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी : CEO

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 9:08 PM IST
Royal Enfield

रॉयल एनफील्ड एक ‘विशिष्ट रूप से अलग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल’ विकसित कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी गोविंदराजन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस उत्पाद के विकास के लिए कंपनी ने अपने चेन्नई संयंत्र के आसपास आपूर्तिकर्ता पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण शुरू कर दिया है।

रॉयल एनफील्ड, आयशर मोटर्स का हिस्सा है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण और उत्पाद विकास सहित चालू वित्त वर्ष में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस निवेश का एक हिस्सा कंपनी के मौजूदा आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) पोर्टफोलियो से नए उत्पादों को उतारने पर खर्च किया जाएगा।

गोविंदराजन ने विश्लेषक कॉल में कहा, ‘‘हमारी ईवी की यात्रा बेहतर तरीके से प्रगति कर रही है। मैं कह सकता हूं कि रॉयल एनफील्ड की ईवी यात्रा अब ‘टॉप गियर’ में है। हमारा इरादा रॉयल एनफील्ड के डीएनए वाली विशिष्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने का है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने इसके लिए एक सक्षम टीम नियुक्त की है। कंपनी ने उत्पाद विकास, उत्पाद रणनीति, उत्पाद परीक्षण आदि क्षेत्र में निवेश करना शुरू किया है।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 1:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement