facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस की फर्म ने लगाई 200 वंदे भारत ट्रेनों के लिए सबसे कम बोली

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 11:27 PM IST
Vande Bharat Express

रूस की फर्म ट्रांसमैशहोल्डिंग (टीएमएच) और रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के संयुक्त उद्यम ने 200 लाइटवेट वंदे भारत ट्रेनों के मैन्युफैक्चरिंग व रखरखाव के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

बिजनेस स्टैंडर्ड को मिली जानकारी के मुताबिक कंसोर्टियम ने करीब 58,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई है, जिसमें एक ट्रेन सेट के विनिर्माण की लागत 120 करोड़ रुपये है। यह आक्रामक बोली है क्योंकि रेलवे का अनुमन था कि एक ट्रेन की लागत 130 करोड़ रुपये आएगी।

एक दिन पहले के तकनीकी दौर में 5 बोलीदाता- फ्रेंच रोलिंग स्टॉक दिग्गज अल्सटम, स्विस फर्म स्टैडरल रेल के साथ मेधा सर्वो, सरकारी कंपनी बीईएमएल लिमिटेड के साथ जर्मन दिग्गज सीमंस, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के साथ कोलकाता की टीटागढ़ वैगन्स और टीएमएच-आरवीएनएल को पात्र घोषित किया गया था।

दूसरी सबसे कम बोली टीटागढ़-बीएचईएल की थी, जिसने एक वंदे भारत के विनिर्माण की लागत 139.8 करोड़ रुपये लगाई थी। बोली के परिणाम से विशेषज्ञों को संदेह है कि इसे हासिल करने वाले पक्ष ऑर्डर पर काम कर सकेंगे।

इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) चेन्नई के पूर्व महाप्रबंधक सुधांशु मणि ने कहा कि 200 वंदे भारत ट्रेनों के लिए टीएमएच-आरवीएनएल ने सबसे कम वित्तीय बोली लगाई है और बीएचईएल टीटागढ़ वैगन्स की बोली दूसरी सबसे कम बोली है, जिससे समय से वंदे भारत के उत्पादन को लेकर चुनौती है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement