facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RVNL Q4 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 5 फीसदी घटा, इसी महीने मिला नवरत्न का दर्जा

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 10:17 AM IST
Indian Railways

RVNL Q4 results: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने 26 मई को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की। मार्च तिमाही में कंपनी का कन्सालडैटड नेट प्रॉफिट 5 फीसदी घटकर 359.3 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 378 करोड़ रुपये था। जनवरी-मार्च तिमाही में परिचालन से रेलवे पीएसयू का राजस्व 11 फीसदी घटकर 5,719.8 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,437.5 करोड़ रुपये था।

RVNL ने किया 0.36 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

RVNL के बार्ड ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 0.36 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि अभी इस प्रस्ताव को शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है। कंपनी की बैठक में इसकी घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

परिचालन के मोर्चे पर, RVNL का EBITDA चौथी तिमाही में 8.3 फीसदी घटकर 374.4 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का EBITDA 408.4 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय 5,975.88 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 6,647.52 करोड़ रुपये थी।

RVNL को मिला नवरत्न का दर्जा

इस महीने की शुरुआत में, रेल मंत्रालय ने घोषणा की, कि RVNL को नवरत्न का दर्जा दिया गया है। अब RVNL के बोर्ड को ज्यादा पावर और काम करने की छूट मिलेगी। इससे कंपनी के ग्रोथ में तेजी आएगी और रेलवे सेक्टर से परे कंपनी अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में भी अपने कदम जमा पाएगी।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement