facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

S Chand ने 14 करोड़ रुपये में iNeuron की अपनी हिस्सेदारी बेची

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 10:49 PM IST
investment

शिक्षा सामग्री कंपनी, एस चांद (S Chand) ने अपने एआई/डाटा साइंस एडटेक प्लेटफॉर्म आईन्यूरॉन इंटेलिजेस ( iNeuron Intelligence) की अपनी पूरी हिस्सेदारी को 14 करोड़ रुपये में फिजिक्सवाला (Physics Wallah) को बेच दिया है।

मुकेश शर्मा फैमिली ट्रस्ट, जो आईन्यूरॉन में सहायक निवेशक है, ने भी आईन्यूरॉन से बाहर निकलेगी। एस चंद ने 2021 में आईन्यूरॉन में 7 करोड़ रुपये का निवेश किया था। कंपनी को यह हिस्सेदारी बेचने के बाद इसके निवेश का दोगुना रिटर्न मिल रहा है। इसके साथ ही यह दूसरी बार होगा जब कंपनी अपनी अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। एस चांद ने कुछ महीनों पहले ही, जुलाई 2022 में अपने निवेश पर 8 गुने के रिटर्न के साथ टेस्टबुक एडू सॉल्यूशन्स की हिस्सेदारी बेची थी।

एस चांद ऐंड कंपनी लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी सौरभ मित्तल ने कहा, ‘हम अब भारत के सबसे पसंदीदा शिक्षा प्लेटफार्मों में से एक को बागडोर सौंपकर खुश हैं और हमें विश्वास है कि आईन्यूरॉन और फिजिक्सवाला दोनों अपने विशेषज्ञ फैकल्टी और कई समाधानों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ बेहतर तालमेल और भारत की डिजिटल शिक्षा की यात्रा को आगे बढ़ाने की क्षमता रखती हैं।’

यह भी पढ़ें: Tata Communications 486 करोड़ रुपये में Switch Enterprises का करेगी अधिग्रहण

उन्होंने कहा कि यह लेनदेन अतिरिक्त रूप से कंपनी को अपने एडटेक निवेशों को आकर्षक मूल्यांकन पर मोनेटटाइज करने में सक्षम बनाता है और भविष्य के निवेशों का पता लगाने के अवसर प्रदान करता है जो कपनी की भी विकास रणनीतियों में शामिल है। कंपनी के-12, टेस्ट की तैयारी और कॉलेज के लिए अपने तरीके से सॉल्यूशन्स और इंटरैक्टिव लर्निंग के मार्ग विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत की यात्रा को आगे बढ़ाने और नेविगेट करने के लिए नई पहल और सामग्री लॉन्च करने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement