facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सास के पूंजीगत व्यय की जरूरत पारंपरिक कारोबार से काफी कम : मदरसन

Advertisement

नोएडा स्थित वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संवर्धन मदरसन इंटरनैशनल (एसएएमआईएल) ने रविवार को घोषणा की कि वह फ्रांस की कंपनी फौरेसिया से 4,790 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर सास ऑटोसिस्टमटेक्निक (सास) खरीद रही है, जो वाहनों के कॉकपिट मॉड्यूल का निर्माण करती है।

Last Updated- February 20, 2023 | 10:12 PM IST
Sequent and Viyash will merge, India's largest animal health services company will be created सीक्वेंट और वियश का होगा विलय, बनेगी भारत की सबसे बड़ी पशु स्वास्थ्य सेवा कंपनी
BS

सास ऑटोसिस्टमटेक्निक (सास) में पूंजीगत व्यय की जरूरत हमारे पारंपरिक कारोबार की तुलना में काफी कम है क्योंकि इसमें कॉकपिट मॉड्यूल का उत्पादन करने के लिए वाहन कलपुर्जों को एकीकृत करने के वास्ते कार निर्माताओं के संयंत्रों के पास असेंबली लाइन चलाना शामिल है। संवर्धन मदरसन इंटरनैशनल के वाइस-चेयरमैन लक्ष वामन सेहगल ने आज यह जानकारी दी।

नोएडा स्थित वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संवर्धन मदरसन इंटरनैशनल (एसएएमआईएल) ने रविवार को घोषणा की कि वह फ्रांस की कंपनी फौरेसिया से 4,790 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर सास ऑटोसिस्टमटेक्निक (सास) खरीद रही है, जो वाहनों के कॉकपिट मॉड्यूल का निर्माण करती है।

विश्लेषकों के साथ एक बैठक में सहगल ने कहा कि असेंबली लाइन कारोबार में जाने का निर्देश हमारे ग्राहकों का था। हमें निश्चित रूप से ग्राहकों का समर्थन हासिल है। हमने अपने प्रमुख ग्राहकों से बात की है। वे इस बढ़ते कारोबार (असेंबली लाइन) में सकारात्मक रुख देख रहे हैं और उन्होंने इस दिशा में आगे बढ़ने के मदरसन के फैसले का भी स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि एसएएमआईएल कॉकपिट मॉड्यूल असेंबली कारोबार में बहुत छोटे आकार में रही है और केवल बहुत ही चुनिंदा ग्राहकों के साथ है।

उन्होंने कहा कि यहां (सास के अधिग्रहण से) अब हमें ग्राहकों की विविध श्रेणी मिल गई है और बैकवर्ड इंटीग्रेशन करने तथा अपने (एसएएमआईएल के मौजूदा) पोर्टफोलियो से एसएएस को अधिक से अधिक उत्पादों की आपूर्ति करने की संभावनाएं हैं।

सहगल ने कहा कि एसएएमआईएल भविष्य में यह देखेगी कि सास में कॉकपिट मॉड्यूल बनाने के लिए किन वाहन कलपुर्जों का इस्तेमाल किया जा रहा है और फिर देखेंगे कि क्या एसएएमआईएल खुद सास के लिए उन वाहन कलपुर्जों का विनिर्माण कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत रोमांचक संभावना है।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement