facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Saffola अब 2,000 करोड़ रुपये का ब्रांड; Marico के CEO ने कहा बुरा समय बीत चुका है

Advertisement
Last Updated- February 19, 2023 | 5:06 PM IST

Marico का ‘Saffola’ अब 2,000 करोड़ रुपये का ब्रांड बन गया है। मैरिको के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) सौगात गुप्ता ने यह जानकारी दी। सफोला मैरिको का मास्टर ब्रांड है। इसके तहत कंपनी ग्राहकों को स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्य विकल्प उपलब्ध कराती है।

गुप्ता ने महंगाई पर कहा, ‘‘खराब समय पीछे छूट गया है। ग्रामीण बाजार की स्थिति में सुधार के साथ दैनिक उपभोग का सामान क्षेत्र (FMCG) अब धीरे-धीरे सुधार की राह पर है।’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘पिछली चार-तिमाहियों से गिरावट से जूझ रहे ग्रामीण FMCG बाजार में अगले दो-तीन तिमाहियों में सुधार की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा कि बुरा समय बीत चुका है।

FMCG क्षेत्र के लिए कुल मिलाकर अब स्थिति सुधर रही है। लेकिन इसकी अगुवाई ग्रामीण बाजार को करनी चाहिए। शहरी बाजार की स्थिति ठीक है।

कंपनी की योजना खाने-पीने के सामान के खंड में सफोला ब्रांड के तहत और उत्पाद जोड़ने की है। पिछले दो साल के दौरान मैरिको ने सफोला ब्रांड के तहत कई नए उत्पाद जोड़े हैं। गुप्ता ने कहा, ‘‘यदि हम सब कुछ जोड़े तो सफोला अब 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का ब्रांड है।’’

Advertisement
First Published - February 19, 2023 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement