facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sahara Group के निवेशकों को मिल सकता है उनका पैसा, अमित शाह कर सकते हैं बैठक

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 10:48 AM IST
Amit Shah

सहारा ग्रुप के निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार सहारा ग्रुप में लोगों के अटके हुए पैसे को वापस दिलाने के लिए सक्रिय नजर आ रही है। आज गृह मंत्री अमित शाह इस मामले को लेकर बैठक करेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सहारा ग्रुप के निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए सोमवार को MCA यानी कि कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय के ऑफिसर के साथ बैठक भी की थी।

सरकार के इस एक्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बहुत ज्लद ही सहारा ग्रुप के निवेशकों का पैसा वापस मिल सकता है।
ऐसा कहा जा रहा है कि निवेशकों का पैसा वापस दिलाने के लिए MCA और सेबी एक ऐसा रास्ता निकालेंगे। बता दें कि सहारा की तीन को-ऑपरेटिव में भी निवेशकों के करीब 1 लाख करोड़ रुपये अटके हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लाखों लोगो का पैसा सहारा ग्रुप अभी तक फसा हुआ है।
बता दें कि सहारा ग्रुप की 523 कंपनियों में करीब 24000 करोड़ रुपए SEBI के पास जमा हैं। लेकिन SEBI अभी सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के निवेशकों को ही पैसा वापस कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, SEBI ने एक दशक के दौरान सहारा (SAHARA) की दो कंपनियों के निवेशकों को 138 करोड़ रुपए का रिफंड दिया है।

सेबी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि उसे 31 मार्च, 2022 तक 19,650 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें रिफंड के कुल 82.31 करोड़ रुपये के दावे शामिल थे, जिसमें SEBI ने 17,526 मामलों में 68 करोड़ रुपये के ब्याज सहित 138 करोड़ रुपये का रिफंड दे दिया।

वहीं, सेबी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उसने 31 मार्च, 2021 तक कुल 129 करोड़ रुपये का रिफंड दिया है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement