facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

SAIL Q2 results : नेट प्रॉफिट 1,305.59 करोड़ रुपये, उत्पादन बढ़कर 48 लाख टन

Advertisement

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 26,642.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,858.19 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- November 10, 2023 | 5:50 PM IST
SAIL
Representative Image

SAIL Q2 results : सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1,305.59 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 329.36 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की कुल आय 26,642.02 करोड़ रुपये से बढ़ी

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 26,642.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,858.19 करोड़ रुपये हो गई। खर्च 27,768.52 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 27,200.79 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘बाजार में मूल्य प्राप्ति में गिरावट के बावजूद कंपनी के बिक्री बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों का वित्त प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। हम कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के प्रयासों के अलावा क्षमता उपयोग, मूल्य संवर्धन और लागत प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

Also read: रुपया 83.40 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, फेड के कॉमेंट से USD मजबूत

कच्चे इस्पात का उत्पादन जुलाई-सितंबर तिमाही में 48 लाख टन रहा

समीक्षाधीन तिमाही में सेल का कच्चे इस्पात का उत्पादन जुलाई-सितंबर में 48 लाख टन रहा, जो पिछले साल समान अवधि में 43 लाख टन रहा। बिक्री सालाना आधार पर 42.1 लाख टन से बढ़कर 47.7 लाख टन हो गई। इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली सेल दो करोड़ टन से अधिक की वार्षिक स्थापित क्षमता के साथ देश की सबसे बड़ी इस्पात विनिर्माण कंपनियों में से एक है।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 5:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement