facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Macrotech Developers की जुलाई-सितंबर तिमाही में सेल बुकिंग 12% बढ़ी

Advertisement

कंपनी ने इस अवधि में 3,530 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग की, जबकि जुलाई-सितंबर 2022 में उसने 3,150 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग की थी।

Last Updated- October 05, 2023 | 1:01 PM IST
Macrotech

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers) ने मजबूत आवास मांग के चलते चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में बिक्री बुकिंग में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

कंपनी ने इस अवधि में 3,530 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग की, जबकि जुलाई-सितंबर 2022 में उसने 3,150 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग की थी। मैक्रोटेक डेवलपर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2023- 24 की दूसरी तिमाही में 3,530 करोड़ रुपये का अपना अब तक का किसी भी तिमाही का सर्वश्रेष्ठ ‘प्री-सेल्स’ (पूर्व-बिक्री) प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : Real Estate: महंगे मकानों की डिमांड पहली बार सस्ते मकानों से ज्यादा

कंपनी के अनुसार उसने वित्त वर्ष 2024 के 14,500 करोड़ रुपये के बिक्री बुकिंग के लक्ष्य का 48 प्रतिशत हासिल कर लिया है।

मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा ने कहा कि कंपनी ने दूसरी तीमाही में किसी भी तिमाही की तुलना में बिक्री बुकिंग में अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आमतौर पर इस तिमाही में बुकिंग सबसे मंद रहती है और इस तिमाही में कंपनी ने कोई नई परियोजना जारी नहीं की गई, तब भी उसने बेहतर प्रदर्शन किया। ’’

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 1:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement