facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गुरुग्राम में जनवरी-मार्च में घरों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 23 प्रतिशत घटी

Advertisement
Last Updated- April 02, 2023 | 6:12 PM IST
Housing

दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख आवास बाजार गुरुग्राम में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान घरों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घरों की मांग 23 प्रतिशत घटी है। संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने यह जानकारी दी।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, लग्जरी घरों की मजबूत मांग से गुरुग्राम में बिक्री बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नई परियोजनाओं की पेशकश मे कमी, ऋण दरों में बढ़ोतरी के बीच कमजोर मांग और संपत्ति के दाम बढ़ने से घरों की बिक्री में गिरावट आई है।

एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में घरों की बिक्री जनवरी-मार्च के दौरान 10 प्रतिशत बढ़कर 9,750 इकाई रही। एक साल पहले इसी अवधि में 8,850 संपत्तियां बिकी थीं।

हालांकि, इस दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 4,250 इकाइयों की बिक्री हुई। यह बिक्री आंकड़ा जनवरी-मार्च, 2022 के 5,495 इकाइयों से 23 प्रतिशत कम है।

वहीं दिल्ली और गाजियाबाद जैसे दिल्ली-एनसीआर के अन्य बाजारों में आलोच्य अवधि के दौरान घरों की बिक्री 4,490 इकाइयों से 30 प्रतिशत गिरकर 3,160 इकाई रह गई। कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री बीती तिमाही में घटकर 17,160 इकाई रह गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 18,835 इकाई का रहा था।

एनारॉक के शोध प्रमुख प्रशांत ठाकुर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘इस गिरावट का कारण किफायती खंड के घर खरीदारों की सीमित कमाई है, जो अभी तक कोविड-पूर्व ​​​​स्तर तक नहीं पहुंच पाई है।’’ उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली तिमाही में गुरुग्राम में महंगे और लग्जरी घरों की मांग मजबूत रही है।

Advertisement
First Published - April 2, 2023 | 6:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement