facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पुराने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ी

Advertisement

विद्युत की शुरुआत नवंबर 2021 में वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों को ऋण देने के लिए प्लेटफॉर्म के रुप में हुई थी।

Last Updated- July 11, 2024 | 11:28 PM IST
Sales of electric vehicles increased by 26.5 percent this year, but the target of selling 20 lakh vehicles is still far away इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 26.5 फीसदी बढ़ी, मगर 20 लाख गाड़ियों की बिक्री का लक्ष्य अभी भी दूर

भारत में पुराने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बिक्री भी अब होने लगी है। वाणिज्यिक ईवी को ऋण देने के लिए शुरू की गई बेंगलूरु की स्टार्टअप कंपनी विद्युत (Vidyut) अब पुराने वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और उनको ऋण देने के कारोबार में उतर रही है। कंपनी पुराने यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों और दोपहिया के लिए भी अपनी पेशकश का विस्तार करने की योजना बना रही है।

विद्युत की शुरुआत नवंबर 2021 में वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों को ऋण देने के लिए प्लेटफॉर्म के रुप में हुई थी। उसका अनूठा मॉडल है जहां ग्राहक प्रति किलोमीटर भुगतान पर बैटरी प्राप्त करते हुए ईवी खरीद सकता है। इससे तीन वॉट वाले इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत 60 से 65 फीसदी तक कम हो जाती है और पहले दिन से ही पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों के मुकाबले भी वाहन सस्ता हो जाता है।

विद्युत के सह-संस्थापक क्षितिज कोठी ने कहा कि पुरानी ईवी की बिक्री और ऋण देने के विकल्पों की इस नई पहल के साथ कंपनी मूल्य संबंधी चिंताओं को दूर करके ईवी खरीदना आसान बनाने की कोशिश कर रही है।

विद्युत महिंद्रा, पियाजियो, यूलर मोटर्स, ग्रीव्स, मुरुगप्पा ग्रुप के मोंटरा इलेक्ट्रिक और अल्टीग्रीन के तीन पहिया वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों की रीसेल यानी पुनर्बिक्री के लिए काम कर रही है।

नई सेवाएं दिल्ली-एनसीआर, बेंगलूरु और हैदराबाद में मौजूद हैं और कंपनी मुंबई, चेन्नई, पुणे, लखनऊ, आगरा और कानपुर में विस्तार करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement