facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री रफ्तार हुई सुस्त, स्टॉक बढ़ने से थोक बिक्री घटी

Advertisement

महीने के दौरान घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री एक साल पहले की समान अव​धि के मुकाबले 1.6 फीसदी घटकर 3,04,381 वाहन रह गई।

Last Updated- August 01, 2024 | 11:27 PM IST
Auto Sales May 2026

प्रमुख कार विनिर्माताओं के यात्री वाहनों की थोक बिक्री रफ्तार जुलाई में सुस्त पड़ गई। महीने के दौरान घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री एक साल पहले की समान अव​धि के मुकाबले 1.6 फीसदी घटकर 3,04,381 वाहन रह गई। डीलरों के यहां अनबिके वाहनों का स्टॉक अ​धिक होने से विनिर्माताओं को कारखानों से यात्री वाहनों के डिस्पैच को कम करना पड़ा।

महीने के दौरान टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के वाहनों की थोक बिक्री में क्रमश: 42.25 फीसदी और 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। मगर मारुति सुजूकी 9.6 फीसदी, टाटा मोटर्स 6 फीसदी और ह्युंडै मोटर इंडिया की बिक्री में 3.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक नोट में कहा है कि वाहन डीलरों के संगठन फाडा के अनुसार जून में डीलर​शिप पर अनबिके यात्री वाहनों का स्टॉक बढ़कर 62 से 67 दिनों (औसतन 30 से 35 दिनों के मुकाबले) का हो गया था। इसकी मुख्य वजह लगातार उत्पादन और खुदरा बिक्री में नरमी थी। भीषण गर्मी और लोक सभा चुनावों के कारण वाहनों की खुदरा बिक्री प्रभावित हुई। उन्होंने कहा, ‘निकट भविष्य में भी अनबिके वाहनों का अ​धिक स्टॉक बरकरार रहने के आसार हैं। इससे डीलरों का मार्जिन प्रभावित हो सकता है।’

यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी की थोक बिक्री जुलाई में 9.67 फीसदी घटकर 1,37,463 वाहन रह गई। टाटा मोटर्स ने जुलाई में इले​क्ट्रिक वाहन सहित 44,725 वाहनों की बिक्री की क्योंकि फेम योजना के तहत प्रोत्साहन बंद होने से बेड़े के लिए कारों की मांग में कमी आई।

टाटा मोटर्स के ग्रुप सीएफओ पीबी बालाजी ने गुरुवार को वित्तीय नतीजे के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पेट्रोल-डीजल और ईवी दोनों श्रे​णियों की बिक्री में कुछ गिरावट लाजिमी है।

ह्युंडै के यात्री वाहनों की बिक्री जुलाई में एक साल पहले की समान अव​धि के मुकाबले 3.33 फीसदी घटकर 49,013 वाहन रह गई। कंपनी की घरेलू बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 66.6 फीसदी है। जुलाई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के यात्री वाहनों की बिक्री एक साल पहले की समान अव​धि के मुकाबले 15 फीसदी बढ़कर 41,623 वाहन हो गई।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement