facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेल्सफोर्स का लक्ष्य जून 2026 तक भारत में 1 लाख युवाओं को एआई कौशल से लैस करना

Advertisement

युवाएआई - यानी ‘यूथ फॉर उन्नति ऐंड विकास विद एआई’ कार्यक्रम एआई कौशल की राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में शिक्षार्थियों को भविष्य के लिए एआई कौशल से लैस करना है

Last Updated- November 11, 2025 | 10:43 PM IST
artificial intelligence

वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स का लक्ष्य जून 2026 तक भारत में एक लाख प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करना है। कंपनी ने आज यह जानकारी दी। प्रतिभा विकास और एड-टेक कंपनी स्मार्टब्रिज के साथ साझेदारी में सेल्सफोर्स ‘युवाएआई भारत : जेनएआई स्किल कैटेलिस्ट’ कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) कौशल देगी।

युवाएआई – यानी ‘यूथ फॉर उन्नति ऐंड विकास विद एआई’ कार्यक्रम एआई कौशल की राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में शिक्षार्थियों को भविष्य के लिए एआई कौशल से लैस करना है।

कार्यक्रम के तहत कंपनियां मझोले और छोटे शहरों के शिक्षार्थियों पर ध्यान देंगी। उनका लक्ष्य शिक्षा और उद्योग जगत को बनाएंगी। सेल्सफोर्स के मुफ्त ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म ट्रेलहेड के जरिये यह कार्यक्रम शिक्षार्थियों को विशेषज्ञों के लाइव सत्रों और अपनी रफ्तार से सीखने वाले मिले-जुले पाठ्यक्रम के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। कार्यक्रम पूरा होने पर प्रतिभागियों को एआई-संचालित व्यावसायिक ऐ​प्लिकेशन में उनकी विशेषज्ञता प्रमाणित करने वाले डिजिटल प्रमाणपत्र मिलेंगे।

इस अवसर पर समूह समन्वयक (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और उभरती प्रौद्योगिकी प्रभाग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) और इंडियाएआई मिशन की सीओओ कविता भाटिया ने कहा, ‘भारत के युवा हमारे एआई भविष्य की प्रेरक शक्ति हैं। इंडियाएआई मिशन के तहत युवाएआई कार्यक्रम के जरिये हमारा लक्ष्य सही कौशल और अवसरों के साथ उनकी क्षमता को उजागर करना है।’

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement