facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OpenAI में सैम आल्टमैन की वापसी, Microsoft के साथ नहीं शुरू होगा सफर

Advertisement

आज सैम आल्टमैन की ओपन एआई में वापसी हो गई है। सैम एक बार फिर से ओपन एआई में सीईओ का पद संभालेंगे।

Last Updated- November 22, 2023 | 12:24 PM IST
OpenAI CEO sam altman

हाल ही में OpenAI CEO पद से बर्खास्त हुए सैम आल्टमैन (Sam Altman) चर्चा में बने हुए हैं। ओपन एआई में सीईओ के पद से हटाए जाने के बाद सैम माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ जुड़ने वाले थे जिसके बारे में खुद कंपनी के सीईओ सत्य नडेला ने जानकारी दी थी। हालांकि उन्होंने साथ ही में ये भी कहा था कि अगर सैम वापस ओपन एआई में जाना चाहें तो उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं होगी।

और आज सैम आल्टमैन की ओपन एआई में वापसी हो गई है। सैम एक बार फिर से OpenAI CEO का पद संभालेंगे। कंपनी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कंपनी के ट्वीट के मुताबिक इसे लेकर इन प्रिंसिपल एग्रीमेंट यानी प्रोविजिनल समझौता हो गया है।

सैम आल्टमैन की वापसी के साथ ही कंपनी नया बोर्ड भी बना रही जिसमें ब्रेट टेलर (चेयर), लैरी समर्स और एडम डीएंजेलो होंगे।

यह भी पढ़ें: सैम ऑल्टमैन की बर्खास्तगी पर भड़के भारतीय संस्थापक

सैम की वापसी पर सत्य नडेला ने भी सैम को बधाई दी है। सत्य नडेला ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हम ओपनएआई के साथ अपनी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमें अपने उत्पाद रोडमैप, माइक्रोसॉफ्ट इग्नाइट में घोषित हर चीज के साथ नवाचार जारी रखने की हमारी क्षमता और हमारे ग्राहकों और भागीदारों का समर्थन जारी रखने की हमारी क्षमता पर भरोसा है। हम एम्मेट शीयर और ओएआई की नई नेतृत्व टीम को जानने और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। और हम यह खबर साझा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन, सहकर्मियों के साथ, एक नई उन्नत एआई अनुसंधान टीम का नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे। हम उन्हें उनकी सफलता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए शीघ्रता से आगे बढ़ने की आशा रखते हैं।’

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement