facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cipla के बोर्ड में कार्यकारी भूमिका से हटेंगी समीना हामिद

Advertisement

Samina Hamied : हामिद 31 मार्च, 2024 को अपनी इस भूमिका से हट जाएंगी।

Last Updated- January 25, 2024 | 10:58 PM IST
Cipla के बोर्ड में कार्यकारी भूमिका से हटेंगी समीना हामिद, Cipla board rejig: Samina Hamied to step down from executive role

निदेशक मंडल में बड़े फेरबदल के तहत दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सिप्ला ने आज कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सिप्ला की कार्यकारी वाइस चेयरपर्सन समीना हामिद का उनकी मौजूदा भूमिका से हटने और कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में बने रहने का फैसला मंजूर कर लिया है।

हामिद 31 मार्च, 2024 को अपनी इस भूमिका से हट जाएंगी। वह सिप्ला के संस्थापक परिवार की तीसरी पीढ़ी की हैं। हामिद सिप्ला के गैर-कार्यकारी वाइस चेयरमैन एमके हामिद की पुत्री और गैर-कार्यकारी चेयरमैन वाईके हामिद की भतीज़ी हैं।

यह घोषणा ऐसे समय आई है, जब बाजार में खबरें हैं कि सिप्ला के प्रवर्तक कंपनी में अपनी पूरी या आंशिक हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं। कंपनी में फिलहाल सिप्ला के प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 33.5 प्रतिशत है। इस कदम के बाद प्रवर्तक या संस्थापक परिवार से निदेशक मंडल के सभी तीन सदस्य गैर-कार्यकारी भूमिका में होंगे।

सिप्ला के निदेशक मंडल में अब वाईके हामिद, एमके हामिद, समीना हामिद (कार्यकारी वाइस चेयरपर्सन), उमंग वोहरा (प्रबंध निदेशक और वैश्विक मुख्य कार्य अधिकारी), एस राधाकृष्णन (गैर-कार्यकारी निदेशक) और छह स्वतंत्र निदेशक – अशोक सिन्हा, आदिल जैनुलभई, पीआर रमेश, पुनिता लाल, रॉबर्ट स्टीवर्ट और एम वैद्य हैं।

इस बीच निदेशक मंडल ने गुरुवार को अपनी बैठक में 1 अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाली पांच साल की अवधि के लिए कंपनी के अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक के रूप में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी।

नियामकीय सूचना में सिप्ला ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने हामिद का 25 जनवरी का पत्र स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने कंपनी की कार्यकारी वाइस चेयरपर्सन के पद से हटने के फैसले के बारे में बताया है, हालांकि वह गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में काम करती रहेंगी।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement