facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

औसत से 1.8 गुना ज्यादा दे रहे वेतन: Samsung

Advertisement

Samsung चेन्नई प्लांट में कर्मियों की हड़ताल 16वें दिन में

Last Updated- September 24, 2024 | 11:15 PM IST
Samsung

चेन्नई में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मियों की हड़ताल 16वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस बीच कंपनी ने मंगलवार को दावा किया कि वह इस क्षेत्र में विनिर्माण श्रमिकों को मिलने वाले औसत वेतन से 1.8 गुना अधिक दे रही है। कंपनी के बयान में कहा गया है, ‘सैमसंग इंडिया में हमारे श्रमिकों का कल्याण हमारी मुख्य प्राथमिकता है।

चेन्नई प्लांट में हमारे पूर्णकालिक विनिर्माण कामगारों का औसत मासिक वेतन इस क्षेत्र में अन्य कंपनियों से जुड़े समान श्रमिकों के औसत वेतन से 1.8 गुना अधिक है।’ सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) के तहत हड़ताल कर रहे कामगारों के अनुसार सैमसंग में औसत वेतन 20,000-25,000 रुपये प्रति माह है।

एक उद्योग संगठन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस क्षेत्र में औसत वेतन 16,000 रुपये के आसपास है और यह इस पर निर्भर कर सकता है कि कंपनी वैश्विक है या भारतीय या एमएसएमई।

तमिलनाडु के प्रमुख इंडस्ट्रियल क्लस्टर श्रीपेरुंबुदूर में लगभग 35 फॉर्च्यून 500 कंपनियां और हजारों एमएसएमई हैं। कंपनी ने कहा है, ‘हमारे कर्मचारी ओवरटाइम वेतन और अन्य भत्तों के लिए पात्र हैं और हम ऐसा कार्यस्थल माहौल प्रदान करते हैं जो स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के उच्चतम मानक का आश्वासन देता है।’

 

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement