facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Samsung स्मार्टफोन निर्यात में अग्रणी, भारत से 4.09 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट किया

Advertisement

निर्यात के संबंध में वोल्जा के नवीनतम आंकड़ों अनुसार 3 अगस्त तक वैश्विक स्तर पर सैमसंग के मोबाइल निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत रही।

Last Updated- August 06, 2023 | 10:10 PM IST
Samsung

भारत में स्मार्टफोन असेंबल करने वाली एकल कंपनियों के बीच दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग सबसे बड़ी निर्यातक बनी हुई। यह देश में ऐपल इंक के लिए आईफोन असेंबल करने वाली ताइवानी उपकरण विनिर्माण सेवा (ईएमएस) कंपनियों – फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन से बड़ी है।

एसऐंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के अनुसार वित्त वर्ष 22-23 में सैमसंग ने भारत से 4.09 अरब डॉलर मूल्य का स्मार्टफोन निर्यात किया। इसमें वर्ष 2021 की तुलना में 42 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, तब 2.8 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। कुल स्मार्टफोन निर्यात में इसका 35 प्रतिशत योगदान रहा। वर्ष 2018 में इसका निर्यात मात्र 0.7 अरब डॉलर था।

निर्यात के संबंध में वोल्जा के नवीनतम आंकड़ों अनुसार 3 अगस्त तक वैश्विक स्तर पर सैमसंग के मोबाइल निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत रही।

केवल वियतनाम के अपने निर्यात से पीछे

निर्यात के मामले में यह केवल वियतनाम के अपने निर्यात से पीछे है, जहां इस कोरियाई कंपनी ने बड़ा दांव लगाया हुआ है और अपने फोन का आधा वैश्विक उत्पादन वहां करती है।

मूल्य के लिहाज से कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान सैमसंग वियतनाम ने पूरी तरह से निर्मित इकाइयों (सीबीयू) के रूप में 31.42 अरब डॉलर मूल्य का फोन निर्यात किया, जो देश के कुल मोबाइल निर्यात (33.3 अरब डॉलर) का 95 प्रतिशत है।
इस बीच वित्त वर्ष 23 में ऐपल इंक का सात प्रतिशत तक उत्पादन मूल्य भारत में स्थानांतरित हो गया है, जिसमें से बड़ा हिस्सा निर्यात के लिए है। ऐपल इंक सैमसंग से अलग प्रारूप का अनुसरण करती है।

यह अपने फोन का विनिर्माण या असेंबलिंग नहीं करती, बल्कि विक्रेताओं के माध्यम से काम कराती है। भारत में ऐपल की विक्रेता फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन हैं।

एकल आधार वाली कंपनियों के लिहाज से फॉक्सकॉन की होन हेई प्रिसिजन इंडस्ट्री निर्यात क्रम में दूसरे स्थान पर है, जिसने वित्त वर्ष 23 में 2.06 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्ट फोन का निर्यात किया है। इसके बाद विस्ट्रॉन का स्थान है।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement