facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Samsung में वैश्विक पुनर्गठन के तहत भारत में 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की आशंका

Advertisement

उद्योग के एक सूत्र ने कहा कि यह छंटनी वैश्विक पुनर्गठन कवायद का हिस्सा है और जरूरी नहीं कि यह किसी विशेष श्रेणी या बाजार के प्रदर्शन से संबंधित हो।

Last Updated- September 12, 2024 | 11:09 PM IST
Samsung IPO

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता कंपनी सैमसंग कथित रूप से पुनर्गठन की कवायद कर रही है और कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फरमान थमा रही है। कंपनी द्वारा भारत में स्मार्टफोन, घरेलू सामान और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स समेत विभिन्न अनुभागों में 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी किए जाने की आशंका है।

उद्योग के एक सूत्र ने कहा कि यह छंटनी वैश्विक पुनर्गठन कवायद का हिस्सा है और जरूरी नहीं कि यह किसी विशेष श्रेणी या बाजार के प्रदर्शन से संबंधित हो। मीडिया की खबरों के अनुसार कंपनी ने बयान में कहा है कि विदेशों के कुछ परिचालनों में किया गया कार्यबल समायोजन नियमित था और इसका उद्देश्य दक्षता में सुधार करना था। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे उसके उत्पादन वाले कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इंटरनैशनल डेटा कॉरपोरेशन के विश्वव्यापी मोबाइल फोन ट्रैकर के आंकड़ों के अनुसार इस साल मार्च तिमाही में वीवो कुल स्मार्टफोन बाजार में शीर्ष ब्रांड के रूप में उभरी और सैमसंग की जगह ले ली, जिसने तिमाही में नए लाइनअप के बावजूद डीलरों को भेजी जाने वाली खेप में गिरावट देखी। यह रुझान जून तिमाही में भी जारी रहा जिसमें श्याओमी ने सैमसंग को पछाड़कर वीवो के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

आंकड़ों के अनुसार जून तिमाही में सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी पहली तिमाही की 15.6 प्रतिशत से घटकर 12.9 प्रतिशत रह गई। इस बीच सैमसंग ने जून तिमाही के दौरान स्मार्ट टीवी श्रेणी में 16 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement