facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Samsung भारत में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट में करेगी निवेश

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 5:03 PM IST
Samsung

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग उत्पादन को और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए अपने नोएडा स्थित मोबाइल फोन संयंत्र में स्मार्ट विनिर्माण क्षमताएं स्थापित करेगी। कंपनी के मोबाइल कारोबार के एक शीर्ष अधिकारी ने यह कहा।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष एवं मोबाइल एक्सपिरियंस कारोबार के प्रमुख टी एम रोह ने भारत में निवेश योजना से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि कंपनी देश में अनुसंधान एवं विकास केंद्रों में निवेश जारी रखेगी। रोह ने कहा, ‘‘नोएडा में स्मार्ट और प्रभावी सुविधाएं लाने के लिए हम यहां निवेश जारी रखेंगे। हमारा मानना है कि स्मार्ट कारखाने के लिए हमारा निवेश उत्पादन को प्रतिस्पर्धी बनाएगा।’’

कंपनी ने भारत में 1996 में विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास केंद्र शुरू किया था और देश में उसके लगभग 70,000 कर्मी हैं। नोएडा स्थित संयंत्र कंपनी का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र और बेंगलुरु स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र भारत में उसका सबसे बड़ा केंद्र है।

रोह ने कहा, ‘‘सैमसंग इंडिया ‘भारत में, भारत के लिए बनाओ’ पर ध्यान दे रही है। हम घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ इसका निर्यात केंद्र के तौर पर भी इस्तेमाल कर रहे हैं।’’ कंपनी ने इस वर्ष भारत में अपनी महंगी गैलेक्सी एस23 श्रृंखला का विनिर्माण शुरू कर दिया है।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement