facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संवर्धन मदरसन ने 1,073.5 करोड़ रुपये में किया डॉ श्नाइडर ग्रुप का अधिग्रहण

Advertisement

वर्ष 2023 में यह संवर्धन मदरसन इंटरनैशनल का तीसरा बड़ा वैश्विक अधिग्रहण है।

Last Updated- July 24, 2023 | 10:49 PM IST
Concorde
इलस्ट्रेशन- बिनय सिन्हा

संवर्धन मदरसन इंटरनैशनल (सामिल) ने विविधीकरण की अपनी रणनीति के तहत 1,073.5 करोड़ रुपये में जर्मनी के डॉ श्नाइडर ग्रुप का अधिग्रहण करने के लिए समझौता किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह सौदा वर्ष 2023-24 (वित्त वर्ष 24) की तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। डॉ श्नाइडर ग्रुप वाहनों के लिए एयर वेंट प्रणाली, कवर ऐंड ट्रिम पुर्जे, डेकोरेटिव सिस्टम, स्टोरेज सिस्टम के साथ-साथ फ्यूल मॉड्यूल भी बनाता है।

वर्ष 2023 में यह संवर्धन मदरसन इंटरनैशनल का तीसरा बड़ा वैश्विक अधिग्रहण है। इसने फरवरी में घोषणा की थी कि वह ऑटो कॉकपिट मॉड्यूल का विनिर्माण करने वाली एसएएस ऑटोसिस्टमटेक्निक को फ्रांस की कंपनी फौरेसिया से 4,790 करोड़ रुपये में खरीद रही है।

Also read: Tata Steel Q1 Results: नेट प्रॉफिट 93 फीसदी घटकर 524.85 करोड़ रुपये रहा

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि वह होंडा मोटर की पुर्जा विनिर्माण करने वाली सहायक कंपनी याचियो में 1,059 करोड़ रुपये में 81 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है।

संवर्धन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि उसकी अधिग्रहण रणनीति की प्रमुख बात यह है कि इसे विविधीकरण में सक्षम होना चाहिए, जिसका मतलब यह है कि उसे या तो कोई नया उत्पाद या नया ग्राहक या नया भौगोलिक क्षेत्र जोड़ना चाहिए और यह उसकी वित्तीय नीति के भीतर होना चाहिए तथा उसे अपने ग्राहकों के समर्थन में होना चाहिए।

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement