facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Samvardhana Motherson Q4 results: मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 1,444 करोड़ रुपये पर

Advertisement

Samvardhana Motherson Q4 results: संवर्धन मदरसन ने बुधवार को बयान में कहा कि मार्च तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय 27,058 करोड़ रुपये रही है।

Last Updated- May 30, 2024 | 9:52 AM IST
Samvardhana Motherson International, Q4 Results
Representative Image

Samvardhana Motherson Q4 results: वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 1,444 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 699 करोड़ रुपये रहा था।

संवर्धन मदरसन ने बुधवार को बयान में कहा कि मार्च तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय 27,058 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 22,517 करोड़ रुपये थी।

मार्च में समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 3,020 करोड़ रुपये रहा है, जो 2022-23 में 1,670 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 98,692 करोड़ रुपये रही है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 78,788 करोड़ रुपये थी।

मदरसन के चेयरमैन विवेक चांद सहगल ने कहा, “हमारा कारोबार 83.9 अरब डॉलर से अधिक है, जो मजबूत राजस्व संभावना प्रदान करता है। हमें अपने गैर-ऑटोमोटिव कारोबार क्षेत्रों..मसलन एयरोस्पेस, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य और चिकित्सा से भी अच्छी प्रगति की उम्मीद है।”

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बीते वित्त वर्ष के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 80 पैसे का लाभांश मंजूर किया है।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 9:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement