facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश को प्रमुख बाजार और प्रतिभा केंद्र के रूप में देख रही SAP: पुनीत रंजन

Advertisement

भारत में SAP के तकरीबन 15,000 कर्मचारी हैं, जो अनुसंधान और विकास पर ध्यान दे रहे हैं।

Last Updated- December 19, 2023 | 9:55 PM IST
SAP bullish on India as key market, talent hub, says Punit Renjen

जर्मनी की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सैप भारत को प्रमुख बाजार के साथ-साथ प्रतिभा केंद्र के रूप में देखकर उत्साहित है। यह कहना है सैप के पर्यवेक्षी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुनीत रंजन का।

बेंगलूरु में मीडिया को संबोधित करते हुए रंजन ने कहा कि सैप के नजरिये से देखें, तो तार्किक रूप से भारत न केवल बाजार के दृष्टिकोण से, बल्कि उस दृष्टिकोण से भी अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है, जहां हम शेष विश्व के लिए अत्याधुनिक नवाचार विकसित करने के लिए प्रमुख प्रतिभाओं को आकर्षित करते हैं और उसे कायम रखते हैं।

भारत में सैप के तकरीबन 15,000 कर्मचारी हैं, जो मौलिक अनुसंधान और विकास (आरऐंडडी) पर ध्यान केंद्रित करते हैं। वैश्विक अनुसंधान एवं विकास कार्यबल का लगभग 40 प्रतिशत भारत में स्थित है। सैप लैब्स इंडिया के प्रबंध निदेशक सिंधु गंगाधरन ने कहा कि इस साल कंपनी ने करीब 1,500 कर्मचारियों को काम पर रखा है और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) में निवेश दोगुना होने की उम्मीद है।

सैप लैब्स बेंगलूरु के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास देवनहल्ली में 41 एकड़ का नया परिसर भी बना रही है, जिसमें 15,000 लोगों की क्षमता होगी। गंगाधरन ने कहा ‘पहले चरण में हम साल 2025 की पहली तिमाही तक 3,000 कर्मचारियों को काम पर रखने की योजना बना रहे हैं।’

इस साल की शुरुआत में सैप ने प्राकृतिक-भाषा, जेनरेटिव एआई कोपायलट जूल पेश किया था, जिसका उद्देश्य कारोबार चलाने का तरीका बदलना है। जूल को सैप के क्लाउड एंटरप्राइज पोर्टफोलियो में शामिल किया जाएगा।

रंजन ने कहा कि जूल जैसी सभी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां भारत से यहां विकसित की जा रही हैं।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement