facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SAP भारत में बढ़ाएगी निवेश, होंगी नई भर्तियां

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 11:38 PM IST
SAP will increase investment in India, recruitment will increase

कारोबारी सॉफ्टवेयर क्षेत्र की जर्मनी की दिग्गज कंपनी SAP व्यापक आ​र्थिक अनि​श्चितताओं और तकनीकी उद्योग में भारी छंटनी के बावजूद भारत में अपना निवेश बढ़ाएगी।

सैप एसई में सैप प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य थॉमस साउएरेसिग ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘हम यहां भर्ती कर रहे हैं और यह हमारी रणनीति के साथ काफी अच्छी तरह से सटीक भी बैठता है।’ उन्होंने कहा कि हम यहां बेंगलूरु में दूसरा परिसर बना रहे हैं, जिसमें 15,000 लोगों को जगह मिल सकेगी।

कंपनी वर्ष 2025 तक बेंगलूरु के देवनहल्ली में नया भारतीय परिसर स्थापित करेगी। नया परिसर 41.07 एकड़ में फैला होगा और इसमें 15,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इस परिसर से सैप को टैलेंट आकर्षित करने और बनाए रखने में मदद मिलेगी।

साउएरेसिग ने कहा कि फर्म AI से संबंधित प्रतिभाओं को भर्ती करने और निवेश करने के प्रयास बढ़ाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा ‘हम एआई में पहले से ही काफी बड़े हैं। हम इसे आगे और भी बढ़ाना चाहते हैं।’

उन्होंने कहा कि हम टिका‌ऊ समाधान के संबंध में विशिष्ट निवेश पर भी विचार कर रहे हैं। अलबत्ता उन्होंने उस राशि का खुलासा नहीं किया, जिसे सैप देश में निवेश करने की योजना बना रहा है।

सैप लैब्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिंधु गंगाधरन ने कहा कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद कि सैप के साथ-साथ इसके ग्राहक देश में दांव बढ़ा रहे हैं। पिछले साल फर्म ने कहा था कि वह 3,600 लोगों को नियुक्त करेगी। इस साल गंगाधरन ने कहा कंपनी 1,000 से ज्यादा लोगों को नियुक्त करेगी।

गंगाधरन ने कहा कि भारत को स्पष्ट रूप से उस स्थान के रूप में देखा जा रहा है, जहां हमें वृद्धि नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सबसे तेजी से बढ़ता हुआ बाजार क्षेत्र है। भारत को वर्ष 2024-25 तक पांच लाख करोड़ डॉलर का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वर्ष 2024-25 तक करीब 1.4 लाख करोड़ डॉलर का निवेश करने की आवश्यकता है।

इसके अलावा उद्योग के अनुमानों के अनुसार इंटरनेट की बढ़ती पैठ और बढ़ती आय के कारण भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में वर्ष 2030 तक 800 बिलियन डॉलर की तीव्र वृद्धि दिखने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार ये सभी बातें सैप जैसी कंपनियों के लिए अवसर प्रदान करती हैं।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement