facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Brightcom के ​खिलाफ आदेश पर रोक लगाने से SAT का इनकार

Advertisement

Brightcom Group : ब्राइटकॉम ग्रुप ने रेड्डी और कंपनी के सीएफओ नारायण राजू को मुख्य पद पर तैनात होने से रोकने के सेबी के आदेश पर रोक की मांग के लिए पंचाट का दरवाजा खटखटाया था।

Last Updated- January 18, 2024 | 9:51 PM IST
SAT refuses stay on market regulator Sebi's order against Brightcom Group, Brightcom के ​खिलाफ आदेश पर रोक लगाने से SAT का इनकार

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने ब्राइटकॉम ग्रुप के ​खिलाफ बाजार नियामक के आदेश के ​खिलाफ हस्तक्षेप करने से गुरुवार को इनकार कर दिया।

सैट में तकनीकी सदस्य मीरा स्वरूप ने कहा, ‘हालांकि जांच चल रही है, तरजीही आवंटन के 82 आवंटियों में से 22 से संबंधित लेनदेन की जांच से प्रथम दृष्टया अपीलकर्ता संख्या 2 द्वारा धन के हेरफेर के सबूत मिले हैं। अपीलकर्ताओं द्वारा मेरे समक्ष द्वारा दायर किए गए किसी भी विपरीत साक्ष्य के अभाव में, मुझे आदेश पारित करने में कोई कमी नहीं दिखती है।’

22 अगस्त 2023 के आदेश में बाजार नियामक सेबी ने ब्राइटकॉम को तत्कालीन चेयरमैन एसके रेड्डी को बाजारों से और सूचीबद्ध कंपनियों में निदेशक पद हासिल करने से वंचित कर दिया था।

ब्राइटकॉम ग्रुप ने रेड्डी और कंपनी के सीएफओ नारायण राजू को मुख्य पद पर तैनात होने से रोकने के सेबी के आदेश पर रोक की मांग के लिए पंचाट का दरवाजा खटखटाया था।

सेबी ने 21 अन्य को भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने से प्रतिबं​धित कर दिया था, जिनमें निवेशक शंकर शर्मा भी शामिल हैं। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अ​श्विनी भाटिया ने अपने आदेश में कहा था कि कंपनी ने गुमराह करने के इरादे से सेबी को फर्जी बैंक खाता विवरण सौंपा था।

सेबी ने पाया कि ब्राइटकॉम ने स्वयं फंडों की राउंड-ट्रिपिंग द्वारा अपने तरजीही आवंटन को वित्तपोषित किया और फर्जी तरीके से शेयर आवेदन पूंजी की प्राप्ति के लेखांकन से बहीखाता बढ़ गया। ब्राइटकॉम का शेयर अगस्त 2023 में सेबी द्वारा दिए गए आदेश के बाद से करीब 20 प्रतिशत गिरा है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement