facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI कार्ड्स ने घोषित किया ₹2.50 का डिविडेंड, सलिला पांडे होंगी नई MD & CEO

Advertisement

सलिला पांडे SBI में चीफ जनरल मैनेजर हैं और उन्होंने 1995 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर बैंकिंग करियर की शुरुआत की थी।

Last Updated- February 17, 2025 | 6:57 PM IST
SBI Card will charge 1% extra on certain transactions from Nov

SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है। कंपनी ने ₹2.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। साथ ही, नई मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO के नाम का भी ऐलान कर दिया है।

सलिला पांडे को सौंपी गई कमान

SBI कार्ड्स के बोर्ड ने सलिला पांडे को नया MD और CEO नियुक्त किया है। वे 1 अप्रैल 2025 से इस पद को संभालेंगी और दो साल तक इस भूमिका में रहेंगी।

यह नियुक्ति इसलिए की गई है क्योंकि अभिजीत चक्रवर्ती 31 मार्च 2025 को SBI से रिटायर हो रहे हैं। सलिला पांडे को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नामित किया है।

सलिला पांडे: 1995 से SBI की मजबूत कड़ी

सलिला पांडे SBI में चीफ जनरल मैनेजर हैं और उन्होंने 1995 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर बैंकिंग करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक वे भारत के सबसे बड़े बैंकिंग समूह का हिस्सा रही हैं।

उनकी शैक्षणिक योग्यता—

फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट

सर्टिफाइड फाइनेंशियल रिस्क मैनेजर (FRM – GARP, USA)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स की सर्टिफाइड एसोसिएट

SBI कार्ड्स के शेयर में हल्का उतार-चढ़ाव

SBI कार्ड्स के इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई। सोमवार को SBI कार्ड्स का स्टॉक ₹853.75 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन की तुलना में 0.56% कम रहा। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 6:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement