facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 में SBI Life को ₹577 करोड़ का मुनाफा- लेकिन चिंता क्यों?

Advertisement

बीमाकर्ता एसबीआई लाइफ की शुद्ध प्रीमियम आय 24,828 करोड़ रुपये से 21.8 प्रतिशत बढ़कर 30.245.32 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- January 29, 2026 | 9:14 AM IST
SBI Life Insurance
Representational Image

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने वित्तीय वर्ष 26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही) में लगभग 5 प्रतिशत सालाना की वृद्धि के साथ 577 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ बुधवार को दर्ज किया। यह खर्चों की वृद्धि से प्रभावित हुआ जबकि प्रीमियम आय जबरदस्त ढंग से बढ़ी। वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 551 करोड़ रुपये था।  बीमाकर्ता की शुद्ध प्रीमियम आय 24,828 करोड़ रुपये से 21.8 प्रतिशत बढ़कर 30.245.32 करोड़ रुपये हो गई।

बीमाकर्ता का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (एपीई) सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 6,940 करोड़ रुपये हो गई। एपीई वार्षिक प्रथम वर्ष के नियमित प्रीमियम और 10 प्रतिशत भारित सिंगल प्रीमियम का योग है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का खर्च सालाना आधार पर 45.6 प्रतिशत बढ़कर 3,519 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 2,417.2 करोड़ रुपये था। इसमें शुद्ध कमीशन सालाना आधर पर 28 प्रतिशत बढ़कर 1,610 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले वर्ष की इस अवधि में 1,258 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने भारत सरकार की नई श्रम सहिताओं के कारण 135.49 करोड़ रुपये का वृद्धिशील प्रावधान किया है। इसके परिणामस्वरूप वृद्धिशील शुल्क को 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीने की अवधि के लिए रेवेन्यू अकाउंट में मान्यता दी गई है।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement