facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI और जापान के MUFG बैंक के बीच समझौता, कारोबारियों के लिए खुशखबरी!

Advertisement

ढांचागत परियोजनाओं, एमएंडए और फाइनेंस सेक्टर में सहयोग के लिए एसबीआई और जापान के एमयूएफजी बैंक के बीच समझौता

Last Updated- March 12, 2026 | 9:11 AM IST
State Bank of India SBI Q4 results

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जापान के एमयूएफजी बैंक के साथ रणनीतिक साझेदारी समझौता पर बुधवार को हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत ढांचागत और वित्तीय परियोजनाओं से सहयोग की संभावनाएं तलाशी गई हैं। यह समझौता भारत और वैश्विक ग्राहकों को विलय एवं अधिग्रहण (एमऐंडए), विमानन, रियल एस्टेट फाइनैंस क्षेत्रों पर केंद्रित है।

एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने पहले कहा था कि वे भारतीय रिजर्व बैंक के नए दिशानिर्देशों के तहत जापान के ऋणदाताओं से एमऐंडए को धन मुहैया कराने के लिए बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद कुछ हफ्ते बाद यह घोषणा की गई थी। नए नियमों के अनुसार एसबीआई की ऋण देने की अधिकतम सीमा लगभग 94,000 करोड़ रुपये है। बैंक ने बयान में कहा, ‘दोनों बैंक भारतीय मिड-कॉर्पोरेट्स और माइक्रो, स्मॉल ऐंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) को जापानी कॉर्पोरेट ग्राहकों से परिचित कराने में भी मदद करेंगे। वे धन मुहैया कराने के ऐसे अवसरों की पहचान करेंगे जो लेन देन-स्तर पर सहयोग को बढ़ा सकते हैं।’

इसके अतिरिक्त एसबीआई की एमऐंडए एडवाइजरी, ट्रेड फाइनैंस और रिटेल बैंकिंग सॉल्यूशंस पर भी सहयोग करेगी। इस क्रम में जापानी कॉरपोरेट-आधारित संभावित आयात व निर्यात लेन देन की सुविधाएं रहेंगी। दरअसल, एसबीआई की भारतीय बाजार में गहरी पकड़ है और एमयूएफजी का वैश्विक नेटवर्क है।

एसबीआई और एमयूएफजी के बीच यह साझेदारी दोनों संस्थानों की पूरक शक्तियों का लाभ उठाएगी। इससे सीमा पार पूंजी प्रवाह को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। इस क्रम में धन मुहैया कराने के नए सहक्रियात्मक अवसर बनाए जा सकेंगे और एशिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में स्थायी आर्थिक विकास का समर्थन किया जा सकेगा।

एमयूएफजी बैंक के भारत और श्रीलंका के क्षेत्रीय कार्यकारी ताकुया सेनो ने कहा, ‘भारत विश्व स्तर पर सबसे आकर्षक विकास बाजारों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है और भारत-जापान गलियारा लगातार मजबूत हो रहा है। हम भारतीय उद्यमों की बढ़ती वैश्विक महत्त्वाकांक्षा के साथ-साथ भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने वाली जापानी कंपनियों से मजबूत गति देख रहे हैं। एसबीआई के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से, एमयूएफजी एकीकृत सीमा-पार समाधान प्रदान करना चाहता है जो भारत में इनबाउंड निवेश और भारतीय कॉर्पोरेट्स द्वारा आउटबाउंड विस्तार दोनों का समर्थन करते हैं।’

Advertisement
First Published - March 12, 2026 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement