facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Schneider Group की कंपनी ‘लॉरिट्ज नुडसेन’ करेगी 850 करोड़ रुपये का निवेश, इलेक्ट्रिक क्षेत्र में पैठ बढ़ाने का प्लान

Advertisement

Lauritz Knudsen ने कहा कि वह अपने मुख्य निम्न और मध्य वोल्टेज कारोबार को मजबूत करेगी। साथ ही नए ऊर्जा परिदृश्य जैसे क्षेत्रों में क्षमताओं का निर्माण जारी रखेगी।

Last Updated- May 29, 2024 | 11:40 PM IST
Schneider Group-owned Lauritz Knudsen to invest Rs 850 crore in 3 years Schneider Group की कंपनी 'लॉरिट्ज नुडसेन' करेगी 850 करोड़ रुपये का निवेश, इलेक्ट्रिक क्षेत्र में पैठ बढ़ाने का प्लान

Lauritz Knudsen: श्नाइडर इलेक्ट्रिक ग्रुप के स्वामित्व वाली लॉरिट्ज नुडसेन का इरादा अगले तीन साल के दौरान करीब 850 करोड़ रुपये का रणनीतिक निवेश करना है ताकि खुद को भारत के इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में अहम कंपनी के रूप में स्थापित किया जा सके। साल 2020 में श्नाइडर इले​क्ट्रिक ने 14,000 करोड़ रुपये में लार्सन ऐंड टुब्रो के इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन कारोबार एलऐंडटी स्विचगियर का अधिग्रहण किया था। रीब्रांडिंग कवायद के तहत एलऐंडटी स्विचगियर को अब लॉरिट्ज नुडसेन के नाम से जाना जाएगा।

कंपनी ने बयान में कहा कि वह रणनीतिक रूप से अपने मूल मूल्यों और विकसित भारत के प्रति दृढ़ समर्पण कायम रखेगी तथा भारत और दुनिया के लिए देश में अवधारणा, डिजाइन और निर्माण जारी रखेगी। इससे भारत और वैश्विक बाजारों की जरूरतों को पूरा करते हुए इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के ब्रांड के मिशन को रफ्तार मिलेगी।

लॉरिट्ज नुडसेन ने कहा कि वह अपने मुख्य निम्न और मध्य वोल्टेज कारोबार को मजबूत करेगी। साथ ही नए ऊर्जा परिदृश्य जैसे क्षेत्रों में क्षमताओं का निर्माण जारी रखेगी जिसमें अक्षय ऊर्जा उत्पादन और ई-मोबिलिटी समाधान शामिल हैं जो बुनियादी ढांचे, उद्योग, भवन, घर और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम आते हैं। श्नाइडर इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्य अधिकारी पीटर हर्वेक ने कहा, ‘लॉरिट्ज नुडसेन का विजन नवाचार और उत्कृष्टता को प्राथमिकता देता है जो भारत की विकास गाथा के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है।’

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement