facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India के विमान में महिला यात्री को बिच्छू ने काटा, यात्रियों में मचा हड़कंप

Advertisement
Last Updated- May 06, 2023 | 2:04 PM IST
Air India

पिछले महीने नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। एयरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री को एक डॉक्टर ने देखा और बाद में अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एयर इंडिया ने कहा, ”हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी।” एयरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया। इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद एयर इंडिया ने कैटरिंग विभाग से धुलाई सेवाएं मुहैया कराने वालों को यह सलाह देने को कहा कि वे इस बात की जांच करें कि कहीं उनके यहां कीट तो नहीं फैल रहे और यदि जरूरी हो तो कीट नियंत्रण करें। इससे पहले भी विमान में सरीसृप पाए जाने के मामले सामने आए हैं।

पिछले साल दिसंबर में दुबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में एक सांप मिला था।

Advertisement
First Published - May 6, 2023 | 2:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement