facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani-Hindenburg मामले में SC का बड़ा फैसला! SIT जांच से इंकार, कहा-SEBI इस मामले को संभालने में सक्षम

सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में 24 में से दो लंबित मामलों की जांच 3 महीने के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया।

Last Updated- January 03, 2024 | 4:09 PM IST
Shares of this company of Adani Group have given 800% return, now there will be a deal worth Rs 3,000 crore with Reliance Power Adani Group की इस कंपनी के शेयरों ने दिया है 800% रिटर्न, अब Reliance Power के साथ होगी 3,000 करोड़ की डील

Adani-Hindenburg case verdict: सुप्रीम कोर्ट (SC) ने हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप (Adani group) की कंपनियों के खिलाफ लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर आज यानी 3 जनवरी को अपना फैसला सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में से SEBI को हटाने की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं की प्रमुख मांगों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अदाणी ग्रुप के खिलाफ आरोपों की विशेष जांच दल (SIT) या केंद्रीय अन्वेषण एजेंसी (CBI) से जांच का आदेश देने का कोई आधार नहीं है।

याचिकाकर्ताओं को झटका

याचिकाकर्ताओं को झटका देते हुए देश की टॉप अदालत ने तीसरे पक्ष की रिपोर्ट पर निर्भरता को खारिज कर दिया और विशवास जताया कि सेबी इस मामले को संभालने में सक्षम है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप की कंपनियों की जांच बाजार नियामक सेबी से छीनने का कोई आधार नहीं है। कोर्ट ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को दो लंबित मामलों की जांच पूरी करने के लिए तीन महीने का समय दिया। कोर्ट ने साथ ही कहा कि सेबी के नियामक ढांचे में मामले में प्रवेश करने की अदालत की शक्तियां सीमित है।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने 24 नवंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में 24 में से दो लंबित मामलों की जांच 3 महीने के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत ने कहा कि केंद्र सरकार और सेबी इस बात पर गौर करें कि क्या हिंडनबर्ग रिसर्च ने शॉर्ट-सेलिंग पर किसी कानून का उल्लंघन किया है। यदि कोई उल्लंघन होता है, तो वे कानून के अनुसार कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल

वहीं, SC के फैसले से पहले बुधवार को अदाणी ग्रुप (Adani group) की कंपनियों के शेयरों में 12 प्रतिशत तक तक उछाल आया।

BSE पर शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर लगभग 6 प्रतिशत उछल गए, जबकि अदानी पोर्ट्स के शेयर लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर अपने 52-सप्ताह के हाई लेवल 1,117.10 रुपये पर पहुंच गए।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जबकि अदानी पावर के शेयरों में 5 प्रतिशत का ऊपरी सर्किट लग गया और कंपनी का शेयर 544.65 रुपये पर पहुंच गया।

First Published - January 3, 2024 | 11:26 AM IST

संबंधित पोस्ट