facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI प्रमुख ने किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज मामले में शेयरों को मुफ्त करने में विफल रहने पर अफसोस जताया

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि खातों से (डीफ्रीज) रोक हटाने में देरी के मामले में जो हुआ, वह अस्वीकार्य था। वजह चाहे जो भी हो, यह सेबी की जिम्मेदारी थी।’’

Last Updated- December 08, 2023 | 3:34 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच
Representative Image

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा कि बाजार नियामक को इस बात का गहरा अफसोस है कि सैट के निर्देश के बावजूद किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (केआईएल) में किर्लोसकर परिवार को शेयरों को मुक्त नहीं किया गया। बुच ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) वैश्विक आर्थिक मंच के मौके पर यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि खातों से (डीफ्रीज) रोक हटाने में देरी के मामले में जो हुआ, वह अस्वीकार्य था। वजह चाहे जो भी हो, यह सेबी की जिम्मेदारी थी। जो हुआ, उसका हमें गहरा अफसोस है।’’

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सेबी ने इस संबंध में पूरी प्रक्रिया की समीक्षा शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘30-45 दिन के अंदर हम इस प्रक्रिया को नया रूप देंगे। इसलिए आगे ऐसा होने का खतरा पूरी तरह से कम हो जाएगा।’’

यह भी पढ़ें : RBI MPC Meet: मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, निफ्टी 21 हजार के पार

इससे पहले प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने इस मामले में मंगलवार को सेबी की खिंचाई की थी। इसके बाद सेबी प्रमुख की यह प्रतिक्रिया आई है।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 3:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement