facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Anil Ambani पर SEBI का कड़ा एक्शन, 5 साल के लिए शेयर मार्केट से बैन, 25 करोड़ का जुर्माना भी लगा

रिलायंस होम फाइनेंस को भी छह महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है और उस पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Last Updated- August 23, 2024 | 2:00 PM IST
Anil Ambani
Representative image

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सेबी ने अनिल अंबानी पर ₹25 करोड़ का जुर्माना लगाया है और उन्हें 5 साल के लिए सिक्योरिटीज बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही, सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य संस्थाओं के खिलाफ भी कंपनी से धन की हेराफेरी के आरोप में कार्रवाई की है। 

सेबी की कार्रवाई के बाद अनिल अंबानी पर 5 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से जुड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके चलते वह किसी भी लिस्टेड कंपनी या मार्केट रेगुलेटर के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) के रूप में कार्य नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही, रिलायंस होम फाइनेंस को भी छह महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है और उस पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सेबी की जांच में हुआ खुलासा

सेबी ने 222 पन्नों के अंतिम आदेश में कहा कि अनिल अंबानी ने आरएचएफएल के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की मदद से आरएचएफएल से पैसे निकालने के लिए एक धोखाधड़ी योजना बनाई थी, जिसमें उन्होंने इन पैसों को अपनी जुड़ी कंपनियों को लोन के रूप में दिखाया था।

कंपनी के प्रबंधन ने आदेशों को किया नजरअंदाज

हालांकि आरएचएफएल के बोर्ड ने इस तरह के ऋण देने को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए थे और नियमित रूप से कॉर्पोरेट लोन की जांच भी की थी, लेकिन कंपनी के प्रबंधन ने इन आदेशों को नजरअंदाज कर दिया। यह दिखाता है कि अनिल अंबानी के प्रभाव में कुछ प्रमुख अधिकारियों द्वारा काम करते हुए शासन में गंभीर कमी आई है।

First Published - August 23, 2024 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट