facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI का बड़ा एक्शन: Adani Group में शेयरहोल्डिंग की जानकारी नहीं देने पर Elara और Vespera फंड्स को चेतावनी

Advertisement

SEBI ने अदाणी ग्रुप और इसके 13 विदेशी निवेशकों की जांच 2023 में शुरू की थी, जब अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी ग्रुप पर टैक्स हेवन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

Last Updated- May 19, 2025 | 6:14 PM IST
Adani Group
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार नियामक SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने मॉरीशस के दो फंड्स एलारा इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड और वेस्पेरा फंड को कड़ी चेतावनी दी है। इन फंड्स पर अदाणी ग्रुप में निवेश से जुड़े शेयरहोल्डिंग की जानकारी न देने का आरोप है। SEBI ने इन फंड्स को दो साल से विस्तृत जानकारी देने के लिए कहा था, लेकिन इन्होंने न तो जानकारी दी और न ही कोई कारण बताया। अब इन फंड्स पर जुर्माना और लाइसेंस रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। SEBI के एक डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इन फंड्स ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी के बारे में जरूरी खुलासे नहीं किए, जो भारतीय नियमों के तहत अनिवार्य है।

SEBI की जांच और हिंडनबर्ग का आरोप

SEBI ने अदाणी ग्रुप और इसके 13 विदेशी निवेशकों की जांच 2023 में शुरू की थी, जब अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी ग्रुप पर टैक्स हेवन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। हिंडनबर्ग ने दावा किया था कि अदाणी ग्रुप ने भारतीय नियमों का उल्लंघन करते हुए कुछ विदेशी फंड्स के जरिए न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम तोड़े। भारतीय नियमों के अनुसार, लिस्टेड कंपनियों में कम से कम 25% शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास होने चाहिए। हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी, हालांकि बाद में शेयरों ने रिकवरी की। अदाणी ग्रुप ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया और कहा कि वे गलत हैं।

Also Read: अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में बड़ी तेजी, अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात का असर

SEBI के 28 मार्च के डाक्यूमेंट्स के अनुसार, एलारा और वेस्पेरा फंड्स ने अदाणी ग्रुप में अपनी “केंद्रित हिस्सेदारी” के बावजूद शेयरहोल्डर्स की विस्तृत जानकारी नहीं दी। इसके अलावा, इन फंड्स ने कुछ अदाणी कंपनियों में 5% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने के बाद भी अनिवार्य खुलासा नहीं किया। मॉरीशस में स्थित होने के बावजूद ये फंड्स SEBI के साथ फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPI) के रूप में रजिस्टर्ड हैं, इसलिए इन्हें भारतीय नियमों का पालन करना जरूरी है।

निपटारे की कोशिश और अन्य फंड्स पर भी सवाल

दो सूत्रों के अनुसार, एलारा और वेस्पेरा फंड्स ने SEBI के साथ मामले को निपटाने की कोशिश की है। इन्होंने बिना गलती स्वीकार किए जुर्माना देकर मामला सुलझाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन फंड्स पर अंतिम रूप से क्या कार्रवाई होगी। इसके अलावा, मॉरीशस के दो अन्य फंड्स, लोटस इनवेस्टमेंट और एलटीएस इनवेस्टमेंट, पर भी SEBI ने अदाणी की हिस्सेदारी की जानकारी न देने का आरोप लगाया है। इन फंड्स के वकील पी.आर. रमेश ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

पिछले साल नवंबर में, अमेरिकी अधिकारियों ने अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और कुछ अन्य अधिकारियों पर भारत में बिजली आपूर्ति अनुबंध हासिल करने के लिए रिश्वत देने और अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। अदाणी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसका खंडन किया था।

(रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement