facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gensol इंजीनियरिंग पर बड़ा शक: NFRA कर रहा पैसों के हेरफेर की जांच, SEBI ने दिए थे सबूत

Advertisement

प्रवर्तकों की हिस्सेदारी में गिरावट के पीछे फर्जी खुलासे और सुनियोजित धोखाधड़ी का शक

Last Updated- April 25, 2025 | 9:23 AM IST
Jaggi Brothers

राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रवर्तकों के खिलाफ पैसों के हेरफेर के आरोपों की जांच कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि बाजार नियामक सेबी ने मामले को जांच के लिए एनएफआरए के पास भेजा था।

सेबी ने अपने आदेश में बताया था कि प्रवर्तकों की हिस्सेदारी में भारी गिरावट कथित तौर पर स्वाभाविक नहीं थी बल्कि झूठे खुलासे, फर्जी लेनदेन और पैसों के हेरफेर के जरिये सुनियोजित तरीके से किया गया था।

इसकी वजह से प्रवर्तकों की हिस्सेदारी लगभग नगण्य हो गई और आम निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। एनएफआरए का दायरा 500 करोड़ से अधिक चुकता पूंजी या 1,000 करोड़ रुपये से अधिक सालाना कारोबार वाली सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों की ऑडिट फर्मों तक फैला हुआ है। एनएफआरए बीमा, बैंकिंग और बिजली उत्पादन या आपूर्ति में लगी कंपनियों के ऑडिटरों की भी जांच कर सकता है।

भारतीय सनदी लेखाकर संस्थान (आईसीएआई) के वित्तीय रिपोर्टिंग समीक्षा बोर्ड (एफआरआरबी) ने भी 2023-24 के लिए जेनसोल इंजीनियरिंग और ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी के वित्तीय विवरणों और लेखा परीक्षक की रिपोर्ट की समीक्षा करने का निर्णय किया है। सूत्रों के अनुसार सरकार जेनसोल इंजीनियरिंग और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय से भी जांच कराने पर विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement